

बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक में अपने अभिनय से छा जाने वालीं हंसिका मोटवानी पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।
Image Source : Instagram/@ihansikaचर्चा है कि हंसिका मोटवानी और उनके पति सोहेल कथूरिया के बीच सब ठीक नहीं है और दोनों अलग-अलग रह रहे हैं।
Image Source : Instagram/@ihansikaहिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, हंसिका अपने पति सोहेल से अलग रह रही हैं। हंसिका सेम बिल्डिग में एक अलग फ्लैट में अपनी मां के साथ रहती हैं, जबकि सोहेल अपने परिवार के साथ।
Image Source : Instagram/@ihansikaइन खबरों पर हंसिका ने अब तक चुप्पी साध रखी है। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर भी उन्होंने लंबे समय से पति सोहेल के साथ कोई तस्वीर शेयर नहीं की है, ऐसे में इन अफवाहों को और भी हवा मिल गई है।
Image Source : Instagram/@ihansikaहंसिका मोटवानी ने दिसंबर 2022 में बिजनेसमैन सोहेल कथुरिया से शादी की थी, इस दौरान ये शादी खूब चर्चा में रही।
Image Source : Instagram/@ihansikaहंसिका पर आरोप लगे कि उन्होंने अपनी दोस्त की शादी तोड़कर उसके ही पति से शादी कर ली। साथ ही ये भी दावा किया गया कि हंसिका सोहेल की पहली शादी में मौजूद थीं।
Image Source : Instagram/@ihansikaबता दें, सोहेल कथूरिया ने 2016 में रिंकी बजाज से शादी की थी, लेकिन कुछ ही सालों में दोनों ने तलाक ले लिया, जिसके बाद सोहेल ने 2022 में हंसिका मोटवानी से जयपुर में भव्य समारोह में शादी कर ली।
Image Source : Instagram/@ihansikaहंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया की शादी के कई चर्चे रहे, जिसके बाद एक्ट्रेस ने अपनी शादी को रियेलिटी शो में बदल दिया था।
Image Source : Instagram/@ihansikaहंसिका और सोहेल की भव्य शादी 'लव शादी ड्रामा' नाम के एक रियेलिटी शो के रूप में ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई थी।
Image Source : Instagram/@ihansikaNext : शिल्पा शिरोडकर को याद आए बिग बॉस के दोस्त, शेयर की तस्वीरें