

ईशा अंबानी और आकाश अंबानी ने गुजरात के जामनगर में अपना जन्मदिन मनाया। बहन-भाई की इस जोड़ी ने अपने करीबी दोस्तों और परिवार के लिए एक शानदार पार्टी का आयोजन किया।
Image Source : Instagram/@ambani_updateअब, पार्टी से ईशा के शानदार बर्थडे लुक की तस्वीरें सामने आई हैं और वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
Image Source : Instagram/@ambani_updateईशा अंबानी ने अपने जन्मदिन के जश्न में एक बेहद सुंदर ब्लाउज और स्कर्ट सेट पहना था। इस लुक को उन्होंने मिनिमल मेकअप के साथ पूरा किया है।
Image Source : Instagram/@ambani_update25 अक्टूबर को ईशा अंबानी की मेकअप आर्टिस्ट बियांका ने इंस्टाग्राम पर जन्मदिन समारोह की तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, 'सबसे प्यारी लड़की को जन्मदिन की शुभकामनाएं।'
Image Source : Instagram/@ambani_updateतस्वीरों में ईशा लाल रंग का सीक्विन से सजा हुआ ब्लाउज और स्कर्ट सेट पहने हुए दिखाई दे रही हैं। यह ड्रेस सलोनी नाम के क्लोदिंग ब्रांड की अलमारियों से लिया गया है।
Image Source : Instagram/@biancaa_beeइंस्टाग्राम पेज बॉलीवुड सेलिब्रिटी स्टाइल के अनुसार, इस ब्लाउज का नाम वेनिक्स केमिली क्रॉप टॉप है और इसकी कीमत $444 (लगभग 38,994) है। वहीं, स्कर्ट का नाम ऐडन वेनिक्स स्कर्ट इन स्कार्लेट विद सीक्विन एम्ब्रॉयडरी है और इसकी कीमत $1,084 (लगभग 95,201) है।
Image Source : Instagram/@bollywoodwomenclosetईशा ने अपने जन्मदिन की ड्रेस से मैचिंग हीरे के झुमके, एक बड़ी हीरे की अंगूठी और लाल स्टिलेटोज के साथ स्टाइल किया। बालों की बात करें तो उन्होंने उन्हें साइड पार्टिंग में खुला छोड़ा था और हल्के वेव के साथ स्टाइल किया था।
Image Source : Instagram/@ambani_updateबर्थडे गर्ल ईशा अंबानी के साथ आनंद पीरामल ने अपनी पत्नी के साथ पोज दिए और ऑल ब्लैक आउटफिट में दिखे।
Image Source : Instagram/@ambani_updateNext : पहली सुपरस्टार AI मॉडल, अब सीरीज में भी की एक्टिंग