

टीवी से लेकर फिल्म इंडस्ट्री में होली पार्टी की शुरुआत हो चुकी है। बीते दिन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने बुल्गारी के सीईओ जीन क्रिस्टोफ बाबिन के साथ एंटीलिया पर 'रोमन होली' पार्टी रखी थी।
Image Source : Instagramहोली का त्योहार आने से पहले अंबानी फैमिली के एंटीलिया में होली पार्टी हो चुकी है। शुक्रवार रात ईशा अंबानी ने ग्रैंड होली पार्टी होस्ट की थी जिसमें कईं सेलेब्स ने शिरकत की।
Image Source : Instagramवहीं एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें ईशा अंबानी अपनी भाभियों राधिका मर्चेंट और श्लोका मेहता के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं।
Image Source : Instagramये तस्वीर ईशा अंबानी की होली पार्टी की है। इस फोटो में ननद और भाभियों की खास बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। तस्वीरो में अंबानी लेडीज अपनी मिलियन-डॉलर की स्माइल के साथ पोज देते नजर आ रही हैं।
Image Source : Instagramहोली पार्टी में ईशा अंबानी ने मल्टी-कलर फ्लोर-लेंथ ऑफ-शोल्डर गाउन पहना था, वहीं अंबानी फैमिली की छोटी और बड़ी बहू का भी लुक लोगों का दिल जीत रहा है।
Image Source : Instagramइस होली पार्टी में ईशा अंबानी, राधिका मर्चेंट और श्लोका मेहता तीनों ही अपने फैशनेबल आउटफिट्स में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
Image Source : Instagramवहीं अंबानी फैमिली की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट ने क्रीम कलर के गाउन में काफी गॉर्जियस लग रही हैं। वहीं बड़ी बहू श्लोका मेहता फ्लावरी पिंक गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
Image Source : InstagramNext : YRKKH में अरमान-अभिरा हुए अलग, रूही बनेगी घर की नई बहू रानी