जब इकलौती बेटी ईशा की हुई विदाई, ऐसा था अंबानी परिवार के सदस्यों का हाल

जब इकलौती बेटी ईशा की हुई विदाई, ऐसा था अंबानी परिवार के सदस्यों का हाल

Image Source : Instagram

मुकेश और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने साल 2018 में आनंद पिरामल से शादी की थी और इस शादी के खूब चर्चे हुए थे।

Image Source : Instagram

अंबानी परिवार ने पूरी विधि-विधान के साथ बेटी ईशा अंबानी की शादी कराई थी। सोशल मीडिया पर इस ग्रैंड वेडिंग के वीडियो-फोटो खूब वायरल हुए थे।

Image Source : Instagram

राधिका-अनंत की ही तरह ईशा की शादी में भी कई बॉलीवुड-हॉलीवुड सेलिब्रिटी शामिल हुई थे। शाहरुख से लेकर अमिताभ तक ने इस शादी में शिरकत की थी।

Image Source : Instagram

इस बीच ईशा अंबानी की शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये ईशा की विदाई का वीडियो है, जिसमें पूरा अंबानी परिवार साथ नजर आ रहा है।

Video Source : Instagram

बेटी ईशा की विदाई के दौरान नीता और मुकेश अंबानी पिरामल परिवार के सामने हाथ जोड़े नजर आया।

Image Source : Instagram

ईशा को विदा करते हुए नीता और मुकेश अंबानी काफी इमोशनल और साथ ही साथ खुश नजर आए। इस दौरान आकाश और अनंत भी काफी इमोशनल दिखे।

Image Source : Instagram

इस वीडियो को देखने के बाद फैंस को भी ईशा की विदाई याद आ गई। कई ने वीडियो पर कमेंट करते हुए इसे दिल छू लेने वाला वीडियो बताया है।

Image Source : Instagram

बता दें, ईशा अंबानी की शादी 2018 में आनंद पिरामल से हुई थी। आनंद पिरामल, पिरामल ग्रुप के फाइनेंशियल सर्विसेज बिजनेस के प्रमुख हैं।

Image Source : Instagram

शादी के तीन साल बाद ईशा अंबानी और आनंद पिरामल ने 2022 में जुड़वा बच्चों का स्वागत किया। उनके बच्चों के नाम कृष्णा और आदिया है।

Image Source : Instagram

Next : टीवी एक्ट्रेस का सपना हुआ पूरा, रेखा संग काम करने का मिला मौका, कहा- 'सच हो गया ड्रीम'