9 महीने के पहले बेटी को दिया जन्म, एक्ट्रेस ने अस्पताल में परिवार संग मनाया जश्न, शेयर किया वीडियो

9 महीने के पहले बेटी को दिया जन्म, एक्ट्रेस ने अस्पताल में परिवार संग मनाया जश्न, शेयर किया वीडियो

Image Source : Instagram

10 जून को इशिता दत्ता-वत्सल सेठ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है और अपने फैंस खुशखबरी दी कि उनके घर बेटी ने जन्म लिया है।

Image Source : Instagram

अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी इशिता दत्ता दूसरी बार मां बनी हैं। उन्होंने अपने पति वत्सल और परिवार के साथ बेबी गर्ल का स्वागत किया है।

Image Source : Instagram

इशिता ने हाल ही में खुलासा किया था कि वह पोस्टपार्टम डिप्रेशन से जूझ रही हैं। अब एक्ट्रेस ने ऑपरेशन थिएटर का एक वीडियो शेयर किया है।

Video Source : Instagram

वीडिया शेयर कर एक्ट्रेस ने बताया कि बेबी को इस दुनिया में आने की इतनी जल्दी थी और हम लोगों से मिलने की। वो 9 महीने पूरे होने के पहले ही इस दुनिया में आ गई।

Image Source : Instagram

इशिता ने पोस्ट पर लिखा, 'बेटी जल्दी आ गई है क्योंकि वो हम सभी से मिलने को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड थी। अब वायु बड़ा भाई बन गया है।'

Image Source : Instagram

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'हम लोगों का परिवार पूरा हो गया है। अब हम 2 से 3 और 3 से 4 हो गए हैं। मेरी बेबी गर्ल का इस दुनिया में स्वागत है। इसने आते ही खुशियों से हमारी जिंदगी भर दी।'

Image Source : Instagram

वीडियो में देखा जा सकता है कि वत्सल सेठ बेटी के जन्म के बाद पूरे परिवार के साथ अस्पताल पहुंचते हैं और पूरा परिवार वहां जश्न मनाना शुरू कर देता है।

Image Source : Instagram

आगे देखने को मिलता है कि इशिता और वत्सल अपनी बेटी को लेकर घर पहुंचते हैं, जहां उनका बड़ी धूमधाम से वेलकम किया जाता है।

Image Source : Instagram

इशिता दत्ता और वत्सल सेठ का पहला बच्चा एक बेटा है, जिसका नाम वायु है। जुलाई 2023 को इशिता और वत्सल माता-पिता बने थे।

Image Source : Instagram

Next : साउथ सिनेमा की 2 हसीनाओं की शानदार ट्विनिंग, फैन्स ने की तारीफ