

जे पी दत्ता आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे है। 'बॉर्डर' जैसी कई देशभक्ति फिल्में देने वाले फिल्म निर्माता बॉलीवुड के बेहतरीन निर्देशक माने जाते हैं।
Image Source : Instagramफिल्मी दुनिया में जे पी दत्ता ने अपनी पहचान एक बेहतरीन फिल्मकार के तौर पर बनाई है। दत्ता ने ज्यादातार देशभक्त्ति से जुड़ी एक्शन पैक्ड फिल्में बनाईं, जिसमें सबसे पहला नाम 'बॉर्डर' है।
Image Source : Xफिल्म 'पल्टन' की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। चीन से युद्ध हारने के पांच सालों के बाद कैसे भारतीय पलटन ने चीनियों को हराया था इस घटना को फिल्म में इसी घटना को दिखाया गया है।
Image Source : Instagram2003 में रिलीज हुई LOC भारतीय सेना के सफल ऑपरेशन विजय पर आधारित है। यह जेपी फिल्म्स के विशाल बैनर तले जेपी दत्ता द्वारा निर्मित और निर्देशित है।
Image Source : X'रिफ्यूजी' फिल्म का नाम सुन लोगों को आज भी इसे गाने याद आ जाते हैं, जिसके बाद किसी की भी आंखें नम हो सकती है। इस फिल्म में करीना कपूर लीड रोल में नजर आई थीं।
Image Source : Xसाल 1981 में आई फिल्म 'उमराव जान' में रेखा की खूबसूरती और डांस ने सभी का दिल जीत लिया था। साथ ही उनका अभिनय भी खूब पसंद किया गया था।
Image Source : Instagram1985 में जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी 'गुलामी' का है, जिसमें मिथुन चक्रवर्ती, धर्मेंद्र, अनीता राज, नसीरुद्दीन शाह, स्मिता पाटिल और रीना रॉय जैसे महान कलाकार मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म के गाने आज भी लोगों के बीच चर्चा में रहते हैं।
Image Source : X1989 में रिलीज हुई 'बटवारा' की कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। शम्मी कपूर, विजयेंद्र घाटगे, विनोद खन्ना और मोहसिन खान की जोड़ी ने स्क्रीन पर धूम मचा दी थी।
Image Source : Xसाल 1988 में आई सनी देओल की फिल्म 'यतीम' के गाने आज भी दर्शकों की जुबान पर हैं। इस फिल्म में पहली बार सनी देओल और फरहा नाज की जोड़ी बनी थी।
Image Source : XNext : 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में खूब धूम मचाते थे ये 6 बच्चे, अब खलती है कमी