

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधे। शादी में राधिका मर्चेंट और अंबानी फैमिली की महिलाओं के लुक्स तो सुर्खियों में रहे ही साथ ही जाह्नवी कपूर के लुक्स के भी खूब चर्चे हुए।
Image Source : Instagramजाह्नवी कपूर भी अनंत-राधिका की शादी में लगातार छाई रहीं, उन्होंने अपने लुक्स के लिए खूब सुर्खियां बटोरीं।
Image Source : Instagramजाह्नवी ने अनंत-राधिका की शादी में गोल्डन लहंगा पहना था, जिसका ब्लाउज सोने के टेंपल जूलरी से सजा था।
Image Source : Instagramसोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर का ये लुक छाया हुआ है। उनके इस टेंपल जूलरी चोली की तो रेप्लिका बनना भी शुरू हो गया है। एक्ट्रेस के इस लुक को खूब पसंद किया जा रहा है।
Image Source : Instagramवहीं अनंत-राधिका के रिसेप्शन में जाह्नवी ने खूबसूरत आइवरी आउटफिट पहना था, मर्मेड स्कर्ट के साथ अभिनेत्री ने हीरों से जड़ा ब्लाउज पहना था।
Image Source : Instagramइस बीच जाह्नवी ने हाल ही में अनंत-राधिका की शादी से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें अभिनेत्री कभी सोने से तैयार लहंगे में सजी नजर आ रही हैं तो कहीं हीरे से बनी ड्रेस में।
Image Source : Instagramइन तस्वीरों के साथ जाह्नवी कपूर ने कैप्शन में लिखा- 'एक दिन सोना एक दिन हीरा'। इन तस्वीरों पर सबसे पहला कॉमेंट जाह्नवी के भाई अर्जुन कपूर ने किया है।
Image Source : Instagramअर्जुन ने हार्ट, फायर और आशीर्वाद वाली इमोजी शेयर कर दिल की सारी बातें कह दीं और फिर बोनी कपूर ने भी बेटी के लुक पर रिएक्शन दिया और लिखा- 'हीरा, चांदी सोना सब फीके तेरे सामने बेटा।'
Image Source : Instagramशादी या रिसेप्शन ही नहीं, इससे पहले जाह्नवी कपूर अनंत-राधिका के संगीत, हल्दी-मेहंदी में भी अपने लुक्स से फैंस के दिलों को लूटती दिखीं। अभी भी उनके लुक्स लगातार चर्चा में बने हुए हैं।
Image Source : InstagramNext : मुंह में उंगली डाले राहा कपूर ने दिए पैप्स को पोज, बेटी संग घूमी-घूमी करने निकले रणबीर