प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंची करोड़पति सिंगर, मिलते ही टप-टप बहने लगे आंसू, बोली- लगा सपना है

प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंची करोड़पति सिंगर, मिलते ही टप-टप बहने लगे आंसू, बोली- लगा सपना है

Image Source : Instagram/@jasminesandlas

जैस्मिन सैंडलस पंजाबी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी दमदार आवाज से लगातार धूम मचा रही हैं। लेकिन, लंबे समय से वह डिप्रेशन से भी जूझ रही हैं।

Image Source : Instagram/@jasminesandlas

जैस्मिन सैंडलस अब आध्यात्म के जरिए अपने अंदर शांति तलाश रही हैं और प्रेमानंद महाराज को भी काफी मानती हैं।

Image Source : Instagram/@jasminesandlas

जैस्मिन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रेमानंद महाराज से अपनी मुलाकात का जिक्र किया और बताया कि आध्यात्मिक गुरु से पहली बार मिलकर वह रो पड़ी थीं।

Image Source : Instagram/@jasminesandlas

जैस्मिन ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान बताया कि जब वह प्रेमानंद महाराज से मिलीं तो उनके शब्द सुनकर उनकी आंखों में आंसू आ गए और वह रोने लगीं।

Image Source : Instagram/@jasminesandlas

10 मिनट के लिए मेरी उनसे मुलाकात हुई, हमने मास्क पहना था। उन्होंने हमारी तरफ देखा भी नहीं, उनकी आंखें बंद थीं और जैसे ही उन्होंने आंखें खोलकर बोलना शुरू किया मैं रोने लगी।

Image Source : Instagram/@jasminesandlas

उन्होंने अपनी बात खत्म कर दी, लेकिन हमारे आंसू नहीं थमे। इसके बाद उन्होंने हमे बाहर भेज दिया, मैं जब जाने लगी तो लगा जैसे ये एक सपना है। ये हुआ है या नहीं, ये बाद में पता चलेगा।

Image Source : Instagram/@jasminesandlas

जैस्मिन ने आगे कहा- 'मुझे किसी ने सखी कहकर बुलाया और कहा कि अंदर बुलाया जा रहा है। मुझे लगा, मैंने कोई गलती कर दी क्या, लेकिन फिर हिम्मत करके अंदर गई।'

Image Source : Instagram/@jasminesandlas

'मैं जब दोबारा अंदर गई तो उन्होंने मुझे राधा-रानी की चुनरी पहनाई और प्रसाद दिया। मैं सिर नीचे करके बस रोती रही। मैंने वृंदावन में क्या फील किया, ये बता नहीं सकती।'

Image Source : Instagram/@jasminesandlas

'मैं वृंदावन को मुंबई लेकर आई। मेरे घर में एक रूम है, जहां बैठती हूं तो लगता है वृंदावन में बैठी हूं। राधा रानी मुझे फोकस रहना पसंद करती हूं।'

Image Source : Instagram/@jasminesandlas

Next : अजय देवगन के ऑनस्क्रीन बेटा-बेटी हैं रियल लाइफ कपल, दो महीने बेटी का रखा ये खास नाम