सुपरस्टार पिता से नफरत करता था ये एक्टर, पाकिस्तान की टॉप एक्ट्रेस को बनाया था दुल्हन, बेटा भी बना हीरो

सुपरस्टार पिता से नफरत करता था ये एक्टर, पाकिस्तान की टॉप एक्ट्रेस को बनाया था दुल्हन, बेटा भी बना हीरो

Image Source : Instagram/@jaavedjaaferi

जावेद जाफरी ने कभी अपनी कॉमिक टाइमिंग तो कभी विलनगिरी से दर्शकों के दिल जीते और रियेलिटी शो 'वूगी वूगी' से हर घर में पहचान बनाई।

Image Source : Instagram/@jaavedjaaferi

जावेद जाफरी हिंदी सिनेमा के सबसे फेमस एक्टर्स में से हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं उनके पिता भी हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार थे। अपने दौर में उनके पिता एक बड़े स्टार थे।

Image Source : Instagram/@jaavedjaaferi

जावेद जाफरी के पिता जगदीप थे, जो एक नामी एक्टर थे। लेकिन, ये बात और है कि वह हमेशा अपने दिल में अपने पिता के लिए नफरत लेकर बड़े हुए।

Image Source : Instagram/@jaavedjaaferi

जावेद जाफरी कई बार खुलासा कर चुके हैं कि वह अपने पिता की शराब और जुए की लत से परेशान थे और उनकी इन्हीं लतों के चलते वह उन्हें पसंद नहीं करते थे।

Image Source : Instagram/@jaavedjaaferi

हालांकि, समय के साथ-साथ जावेद जाफरी का उनके पिता के साथ रिश्ता सुधरा। जैसे-जैसे जावेद जाफरी बड़े होते गए, उनके मन में पिता के लिए सम्मान भी जगह बनाने लगा।

Image Source : Instagram/@jaavedjaaferi

बता दें, जावेद जाफरी ने पाकिस्तान की टॉप अभिनेत्री जेबा बख्तियार से शादी की थी, जो ऋषि कपूर के साथ 'हीना' में नजर आई थीं।

Image Source : Instagram/@jaavedjaaferi

जावेद जाफरी और जेबा बख्तियार ने 1989 में शादी की थी और 1 ही साल यानी 1990 में दोनों का रिश्ता टूट गया।

Image Source : Instagram/@jaavedjaaferi

जेबा बख्तियार से अलग होने के बाद जावेद जाफरी ने हबीबा जाफरी से शादी की, जिनसे उनके तीन बच्चे मीजान जाफरी, अब्बास जाफरी और अलाविया जाफरी हैं।

Image Source : Instagram/@jaavedjaaferi

अब जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी भी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। उन्होंने 2019 में आई 'मलाल' से डेब्यू किया था।

Image Source : Instagram/@jaavedjaaferi

Next : दो बार तलाक का दर्द झेल चुकीं ये हसीना, 'फिजिकल अब्यूज' के बाद बनीं सिंगल मदर