

हालांकि, ये एक्ट्रेस ज्यादा सीरियल्स में नजर नहीं आई हैं, लेकिन उन्होंने कम समय में ही इंडस्ट्री में काफी अच्छी पहचान बना ली है। सीरियल 'बेहद' की बदौलत उन्हें दर्शकों से खूब प्यार मिला है।
Image Source : Instagramकविता घई टीवी इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। कविता ऑन स्क्रीन जेनिफर विंगेट की मां का सीरियल 'बेहद' रोल कर चुकी हैं। इस किरदार से उन्हें खूब नेम फेम मिला है।
Image Source : Instagramजेनिफर विंगेट और कविता घई का ऑन स्क्रीन तालमेल ऑडियंस को खूब पसंद आया था। इन दोनों की ऑनस्क्रीन बॉन्डिंग जितनी कमाल की थी, उतनी ही जबरदस्त ऑफस्क्रीन बॉन्डिंग आज भी बरकरार है।
Image Source : Instagramकविता घई ने साल 2015 में सीरियल 'दोस्ती… यारियां और मनमर्जियां' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इतने कम समय में इतना फेम पाने की एक वजह ये भी कि ये एक्ट्रेस काफी हद तक दिग्गज अदाकारा रेखा जैसी दिखती हैं।
Image Source : Instagramटीवी इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले कविता घई मेकअप आर्टिस्ट और हेयर स्टाइलिस्ट थीं। एक्ट्रेस अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी एक कोलाज शेयर कर चुकी हैं, जिसमें उन्होंने अपनी और रेखा की मिलती-जुलती तस्वीरें डाली हैं।
Image Source : Instagram'बेहद' फेम एक्ट्रेस कविता घई को साड़ी में देख कोई भी धोखा खा सकता है। वही सादगी, वही नजाकत, एक पल के लिए आपको भी ऐसा लगेगा कि आप एक्ट्रेस रेखा को ही देख रहे हैं।
Image Source : Instagramकविता घई ने खुद अपने पुराने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि लोग उन्हें 'टीवी की रेखा' के नाम से भी बुलाते हैं। उन्होंने कहा था कि जब वह अमेरिका में पढ़ाई करती थीं तो उनके दोस्त उन्हें रेखा कहते थे।
Image Source : Instagramबता दें, कविता घई सीरियल्स के साथ ही कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। वह करीना कपूर और सोनम कपूर की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' और 'लव आज कल 2' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
Image Source : Instagramहालांकि, ज्यादातर फिल्मों और सीरियल्स में कविता ऑनस्क्रीन मां के किरदार में ही नजर आती हैं। 57 साल की उम्र में भी एक्ट्रेस सुपर फिट है। उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना काफी मुश्किल है।
Image Source : InstagramNext : 'कब है होली...', ये फिल्मी होली डायलॉग्स भी हैं सदाबहार