

जॉन अब्राहम ने लंबे वक्त तक बिपाशा बसु को डेट किया और उनसे रिश्ता टूटने के बाद उन्होंने किसी बॉलीवुड हसीना नहीं बल्कि एक आम लड़की को चुना।
Image Source : Instagramजॉन अब्राहम ने प्रिया रुंचल से शादी की, जिनका दूर-दूर तक बॉलीवुड से कोई नाता नहीं है और प्रिया लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करती हैं।
Image Source : Instagramजॉन अब्राहम की तरह ही प्रिया भी शांत और प्राइवेट पर्सन हैं। दोनों बहुत कम ही स्पॉट किए जाते हैं। ऐसे में दोनों की तस्वीरें भी साथ कम ही देखने को मिलती हैं।
Image Source : Instagramजॉन ने बिपाशा से 9 साल का रिश्ता टूटने के बाद प्रिया से शादी की। दोनों की मुलाकात एक जिम में वर्कआउट करते हुए हुई थी।
Image Source : Instagramइसी मुलाकात के बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई। प्रिया भी जॉन की तरह ही फिटनेस फ्रीक हैं और इसी को लेकर दोनों के बीत बातचीत भी होने लगी।
Image Source : Instagramइसके बाद दोनों ने दो साल तक एक-दूजे को डेट किया और फिर शादी का फैसला किया। दोनों की शादी भी काफी प्राइवेट तरीके से ही हुई।
Image Source : Instagramप्रिया रुंचल पेशे से एक इंवेस्टमेंट बैंकर हैं और ज्यादा वक्त अमेरिका में रहती हैं। हौके-मौके ही उन्हें मुंबई में स्पॉट किया जाता है।
Image Source : Instagramबॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम साल 2014 में प्रिया रुंचल से शादी किए थे और शादी की तस्वीरें आज तक सामने नहीं आई हैं।
Image Source : Instagramप्रिया रुंचल भले ही अमेरिका में रहती हैं लेकिन वो मूल रूप से हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं।
Image Source : InstagramNext : किसी राजकुमारी जैसी दिखती थीं मधुबाला, इन तस्वीरों के जरिए देखिए उनकी बेमिसाल खूबसूरती