

जाह्नवी, सारा से लेकर सुहाना तक, बॉलीवुड के ज्यादातर स्टारकिड्स ने अपने लिए एक्टिंग का ही रास्ता चुना है।
Image Source : Instagramलेकिन, आज हम आपको कुछ ऐसे स्टारकिड्स के बारे में बताएंगे, जिन्होंने एक्टिंग परिवार से होते हुए भी एक्टिंग में दिलचस्पी नहीं रखते। इन स्टारकिड्स ने अपने लिए एक अलग ही करियर चुना है।
Image Source : Instagram90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस जूही चावला की बेटी जाह्नवी मेहता लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं। जाह्नवी को क्रिकेट में खासा इंटरेस्ट है और वह कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की मेंबर मीटिंग्स में अक्सर दिखाई देती हैं।
Image Source : Instagramअक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। बी-टाउन के सबसे चर्चित स्टारकिड होने के बाद भी आरव लाइमलाइट से दूर रहते हैं।
Image Source : Instagramअक्षय-ट्विंकल के बेटे आरव मार्शल आर्ट्स में ट्रेनिंग ले चुके हैं और फिलहाल लंदन में पढ़ाई कर रहे हैं। वह सोशल मीडिया से भी दूर ही रहते हैं।
Image Source : Instagramअमिताभ बच्चन-जया बच्चन की नातिन नव्या नंदा भी एक्टिंग से दूर हैं। वह एक बिजनेसवुमन हैं और खुद का पॉडकास्ट भी चलाती हैं, लेकिन फिलहाल फिल्मों से उन्होंने दूरी बना रखी है।
Image Source : Instagramलिस्ट में आलिया भट्ट की बड़ी बहन शाहीन भट्ट का नाम भी शामिल है। शाहीन लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं। वह एक राइटर हैं और फिलहाल किताब लिख रही हैं।
Image Source : Instagramआमिर खान की बेटी आयरा खान भी फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं। उनके भाई जुनैद ने पिछले साल ही 'महाराजा' से अपना डेब्यू किया और खूब तारीफें बटोरीं।
Image Source : Instagramसंजय दत्त की बेटी त्रिशाला भी एक्टिंग और लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। त्रिशाला प्रोफेशनल साइकोलॉजिस्ट हैं।
Image Source : InstagramNext : बड़ी-बड़ी मॉडल्स पर भी भारी है इस क्यूट सिंगर की खूबसूरती