'मुझे लगा मैं सब खो दूंगी...' 90s की टॉप एक्ट्रेस को जब गुपचुप शादी के बाद लगा डर

'मुझे लगा मैं सब खो दूंगी...' 90s की टॉप एक्ट्रेस को जब गुपचुप शादी के बाद लगा डर

Image Source : Instagram

एक समय था जब बॉलीवुड स्टार्स को लगता था कि शादी उनके करियर में रोड़ा साबित हो सकती है। इस डर के चलते कई कलाकारों ने सालों अपनी शादी की बात छुपाई।

Image Source : Instagram

90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस जूही चावला भी इसी डर के चलते सालों खुद को सिंगल बताती रहीं। जूही चावला ने अपनी शादी को लंबे समय तक छुपा रखा था।

Image Source : Instagram

जूही चावला ने 1995 में अरबपति बिजनेसमैन जय मेहता से शादी की थी, लेकिन उन्होंने लंबे समय तक इसके बारे में किसी को भनक नहीं लगने दी।

Image Source : Instagram

उन्होंने राजीव मसंद के साथ एक इंटरव्यू में इसके पीछे की वजह बताई थी। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उनके फिल्मी करियर को लेकर उनके पति और सास की क्या प्रतिक्रिया थी।

Image Source : Instagram

जूही चावला से जब पूछा गया कि उन्होंने जय मेहता के साथ अपनी शादी को सीक्रेट क्यों रखा तो जवाब में अभिनेत्री ने कहा- 'उन दिनों हर किसी ने यही किया था।'

Image Source : Instagram

'आपके पास इंटरनेट नहीं था और आपके पास हर फोन में कैमरा नहीं होता था, इसलिए आप इसे उस तरह से कर सकते थे। साथ ही, मैं बस स्थापित होने ही वाली थी। मैं अपने करियर को खोने से डर रही थी।'

Image Source : Instagram

'मैं आगे बढ़ना चाहती थी और यह बीच का रास्ता लग रहा था। फिर मेरी मां का निधन हो गया और मुझे लगा कि मैं अपना सब कुछ खोने जा रही हूं। इसलिए मैंने जय के साथ अपनी शादी की बात छुपाई'

Image Source : Instagram

जय से अपनी मुलाकात के बारे में बात करते हुए जूही ने कहा था- 'हमारी मुलाकात जब हुई, मैं छोटी थी, मैंने इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत भी नहीं की थी। लेकिन, फिर मैंने काम करना शुरू कर दिया और मेरा उससे कॉन्टैक्ट भी खत्म हो गया।'

Image Source : Instagram

'फिर एक दोस्त के यहां डिनर पर हमारी मुलाकात हुई और हम फिर से बात करने लगे। मैं जहां भी जाती, वो दिखाई देने लगे। मैं जहां भी देखती फूलों और नोट्स के साथ वो वहां मौजूद होते।'

Image Source : Instagram

'मुझे याद है, मेरे जन्मदिन पर, लाल गुलाबों से भरा एक ट्रक था। फूलों से भरे ट्रक से आप क्या कर सकते हैं? लेकिन, वो वहां था। एक साल बाद, उसने मुझे प्रपोज किया।'

Image Source : Instagram

Next : मां बनने के बाद एक्ट्रेस ने पहली बार मनाया मदर्स डे