

'कभी खुशी कभी गम' की छोटी पू यानी मालविका राज जल्दी ही मां बनने वाली हैं। मालविका ने इस साल मई में फैंस के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज शेयर की थी।
Image Source : Instagram/@malvikaraajअब मालविका ने अपने बेबी शावर की तस्वीरें फेंस के साथ शेयर की हैं, जिनमें वह मिनी ड्रेस में पति प्रणव बग्गा के साथ नजर आ रही हैं।
Image Source : Instagram/@malvikaraajमालविका की प्रेग्नेंसी का इन दिनों लास्ट फेज चल रहा है, वह 31 साल की हैं और मां बनने को लेकर सुपरएक्साइटेड हैं, जिसकी झलक उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही है।
Image Source : Instagram/@malvikaraajमालविका के बेबी शावर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और एक्ट्रेस के फैंस कमेंट करते हुए उन्हें बधाई दे रहे हैं।
Image Source : Instagram/@malvikaraajफोटोज में मालविका को बेबी शावर पर अपने पति प्रणव बग्गा के साथ जमकर एंजॉय करते, गेम्स खेलते देखा जा सकता है।
Image Source : Instagram/@malvikaraajबेबी शावर में मालविका पति संग रोमांटिक होती भी नजर आईं। दोनों ने साथ में कई प्यार भरी तस्वीरें क्लिक कराईं। दोनों की सिजलिंग केमेस्ट्री भी फैंस का दिल जीत रही है।
Image Source : Instagram/@malvikaraajमालविका ने अपने बेबी शावर में सूट-साड़ी को डिच करके गुलाबी रंग की मिनी ड्रेस पहनी, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं।
Image Source : Instagram/@malvikaraajबता दें, मालविका राज ने 2023 में लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड प्रणव बग्गा से शादी की थी, जिसके 2 साल बाद अब वह मम्मी बनने वाली हैं।
Image Source : Instagram/@malvikaraajमालविका की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए उन्हें उनके फैंस और फॉलोअर्स के साथ-साथ कई सेलेब्स ने भी बधाई दी है।
Image Source : Instagram/@malvikaraajNext : सेरोगेसी से पैदा हुए ये स्टारकिड्स, किसी के पास हैं सिर्फ पापा तो कोई मां की गोद में हो रहा बड़ा