

बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री काजोल पिछले 32 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और अपने अभिनय के दम पर एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रही हैं।
Image Source : Instagramमोस्ट सक्सेसफुल एक्ट्रेस में से एक काजोल अपनी शानदार अदाकारी के लिए 6 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड जीत चुकी हैं। एक्ट्रेस बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ ओटीटी पर भी धूम मचा चुकी हैं।
Image Source : Instagramकाजोल ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में की हैं, जिनमें से कुछ तो यादगार बन गई है। 18 साल की उम्र में काजोल ने फिल्म 'बेखुदी' से अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन उनकी कुछ फिल्में ऐसी हैं जिन्हें देख आप भी उनके फैन हो जाएंगे।
Image Source : Instagramसाल 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'हम आपके दिल में रहते हैं' में अनिल कपूर और काजोल लीड रोल में दिखाई दिए। वहीं इस फिल्म का निर्देशन सतीश कौशिक ने किया था।
Image Source : Instagramकरण जौहर की फिल्म 'माई नेम इज खान' भी उनकी हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। इसमें शाहरुख खान और काजोल को साथ में देखा गया।
Image Source : Instagramब्लॉकबस्टर फिल्म 'कुछ कुछ होता है' कैसे भूल सकते हैं। इस फिल्म में भी शाहरुख खान और काजोल साथ में नजर आए थे। दोनों की जोड़ी ने एक बार फिर इस फिल्म से दर्शकों का दिल जीत लिया था।
Image Source : Instagramकरण जौहर के निर्देशन और निर्माण में बनी 'कभी खुशी कभी गम' भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही है। इस फिल्म में दर्शकों को काजोल और शाहरुख खान की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री बहुत पसंद आई।
Image Source : Instagramआदित्य चोपड़ा के निर्देशन और यश चोपड़ा के निर्माण में बनी 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' ऑल टाइम फेवरेट साबित हुई थी। लोग आज भी इस फिल्म में काजोल और किंग खान के प्यार को देख इमोशनल हो जाते हैं।
Image Source : Xकुणाल कोहली के निर्देशन में बनी फिल्म 'फना' में काजोल को आमिर खान के साथ लीड रोल में देखा गया था।
Image Source : InstagramNext : Love Horoscope 6 August 2024: प्यार करने वालों के लिए कैसा रहेगा सावन सोमवार का दिन, यहां पढ़ें