

कंगना रनौत अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ अपनी बेबाकी के लिए भी मशहूर हैं। कंगना ने कई बार बॉलीवुड में नेपोटिज्म का मुद्दा उठाया और इंडस्ट्री के कई बड़े नामों को भी निशाने पर लिया।
Image Source : Instagramकंगना रनौत अब तक बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर से लेकर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ तक से टक्कर ले चुकी हैं।
Image Source : Instagramअब कंगना रनौत ने दिलजीत दोसांझ और करण जौहर के साथ रिश्ते पर खुलकर बात की और दोनों से दोस्ती की गुंजाइश के बारे में भी चर्चा की।
Image Source : Instagramद न्यू इंडियन के साथ एक साक्षात्कार में, कंगना ने खुलासा किया कि उन्होंने दोनों के साथ शांति बना ली है, लेकिन स्पष्ट किया कि वह उनसे दोस्ती करने की जरूरत महसूस नहीं करतीं।
Image Source : Instagramइस पर बात करते हुए कंगना रनौत ने कहा- 'मैं अब उनके साथ शांति बैठा चुकी हूं। मैं जब भी कोई अच्छा काम देखती हूं, चाहे वो करण जौहर की शेरशाह हो या फिर दिलजीत ने कोई अच्छा काम किया हो, मैं तारीफ करने से पीछे नहीं हटती।'
Image Source : Instagram'बात बस इतनी सी है, क्या मुझे उन्हें अपना दोस्त बनाना होगा या उनके साथ घूमना होगा? मुझे नहीं लगता कि यह महत्वपूर्ण है, लेकिन क्या मेरे मन में उनके खिलाफ कुछ है? नहीं, मुझे ऐसा नहीं लगता कि मेरे मन में उनके खिलाफ कुछ भी है।'
Image Source : Instagramकंगना रनौत और दिलजीत के बीच के विवाद की बात करें तो दोनों के बीच 2020 में किसानों के विरोध प्रदर्शन के चलते विवाद हुआ था।
Image Source : Instagramकंगना रनौत ने सिंगर पर विरोध प्रदर्शन को भड़काने का आरोप लगाया था और दावा किया था कि किसानों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करने के बाद घटनास्थल से "गायब" हो गए।
Image Source : Instagramहालांकि, दिलजीत ने कंगना के आरोपों खंडन किया और इसे लेकर दोनों के बीच एक्स पर खूब नोंक-झोंक हुई।
Image Source : InstagramNext : GHKKPM: रजत करेगा सवी से प्यार का इजहार, आखिरी एपिसोड होगा मजेदार