'घर में अकेले रहती हूं इसलिए...' पीरियड्स में मंदिर जाने पर बोलीं कंगना रनौत, कही ये बात

'घर में अकेले रहती हूं इसलिए...' पीरियड्स में मंदिर जाने पर बोलीं कंगना रनौत, कही ये बात

Image Source : Instagram/@kanganaranaut

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत अपने अभिनय के साथ-साथ अपने बेबाक बयानों के लिए भी खासी मशहूर हैं। इस बीच उन्होंने पीरियड्स पर बात की और हाइजीन बनाए रखने के मुद्दे पर खुलकर चर्चा की।

Image Source : Instagram/@kanganaranaut

कंगना ने कहा कि पीरियड्स के दौरान समाज में महिलाओं के रसोई या मंदिर में प्रवेश को लेकर अक्सर बहस होती रहती है, जबकि उससे कहीं बड़ा मुद्दा पीरियड्स के दौरान हाइजीन बनाए रखना है।

Image Source : Instagram/@kanganaranaut

हाउटरफ्लाई में द मेल फेमिनिस्ट के साथ बातचीत के दौरान कंगना ने पीरियड्स पर बात की और उन्होंने बताया कि कैसे जब वह छोटी थीं, तो उन्हें भी उनके घर और आस-पास यही चीजें बताई और समझाई जाती थीं।

Image Source : Instagram/@kanganaranaut

कंगना रनौत ने कहा कि जब वह छोटी थीं तो उन्हें भी पीरिड्स के दौरान उनके भी मंदिर पर रोक थी, उनके घर में उन्हें मंदिर में नहीं जाने को कहा जाता था। हालांकि, कोई जुल्म नहीं किया जाता था बल्कि आराम करने को ही कहते थे।

Image Source : Instagram/@kanganaranaut

उन्होंने कहा, मैंने उस दौरान कभी भी मंदिर जाने की जिद नहीं की, क्योंकि मुझे खुद ही अपने आप में बहुत गंदा फील होता था। मन भी नहीं करता था कि जाऊं। मम्मी भी उस वक्त पर हमारे लिए सेंसिटिव हो जाती थीं।

Image Source : Instagram/@kanganaranaut

कंगना ने आगे कहा, इस पर अक्सर बह स होती है कि पीरियड्स के दौरान हमें तो मंदिर में जाना है या किचन में जाना है, या नहीं जाना है, लेकिन मुझे लगता है कि अगर आपके पास कोई और चारा नहीं है तो आप जा सकती हैं।

Image Source : Instagram/@kanganaranaut

खुद का उदाहरण देते हुए कंगना ने कहा- मैं अपने घर में अकेली रहती हूं, तो मैं जाती हूं। मुझे जाना पड़ता है, तो वो लोग जिनके पास कोई दूसरा कोई ऑप्शन ही नहीं है उन्हें किचन में जाना पड़ेगा।

Image Source : Instagram/@kanganaranaut

कंगना रनौत ने इसे निगेटिव और पॉजिटिव एनर्जी के साथ भी जोड़ा और बताया कि कैसे इस दौरान एक्टिव रहना जरूरी है। कंगना बोलीं यह आपकी बेहतरी के लिए जरूरी है।

Image Source : Instagram/@kanganaranaut

Next : 'कुली' के वो 7 दमदार डायलॉग्स, जिससे रजनीकांत ने सिनेमाघरों में मचा दिया तहलका