

खुद के दम पर हिट फिल्में देने वाली कंगना रनौत किसी भी परिचय की मोहताज नही है। कंगना रनौत ऐसी धाकड़ एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपने अभिनय के दम पर ऐसा मुकाम हासिल किया जिसके लिए लोग तरसते हैं।
Image Source : Instagramकंगना बिना किसी गॉडफादर के इंडस्ट्री में आईं उस दौरान कंगना रनौत की शुरुआती समय में आदित्य पंचोली ने मदद की थी। 'आपकी अदालत में' एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया था।
Image Source : Instagramबता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भी अब राजनीति में एंट्री कर चुकी हैं। इन्होंने भाजपा का दामन थामा और हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी।
Image Source : Instagramहम कंगना रनौत के जिन प्राउड मोमेंट की बात कर रहे हैं उनमें से पहला तो ये है कि वो 4 बार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रही हैं।
Image Source : Instagram2021 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया।
Image Source : Insatgramफिल्म को हिट करने के लिए लीड एक्टर होना जरूरी होता है, लेकिन एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने इस बात को पूरी तरह से झुठला दिया है। अपने दम पर कई हिट फिल्में दे चुकी हैं।
Image Source : Instagramकंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली रनौत 21 साल की थीं जब उन पर एसिड अटैक हुआ था, जिसके बाद दोनों ने एसिड अटैक से पीड़ित लोगों की मदद करना शुरू कर दी।
Image Source : Instagramकंगना रनौत ने 2006 में रिलीज हुई 'गैंगस्टर' से अपने करियर की शुरुआत की। बता दें कि बॉलीवुड क्वीन को 'गैंगस्टर' फिल्म में बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था।
Image Source : InstagramNext : GHKKPM में सवी-ईशान का रिश्ता बचाएगा ये शख्स, रीवा का खुलेगा राज