

टीवी एक्ट्रेस कनिका मान बड़े पर्दे पर भी नजर आ चुकी हैं। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन अभिनेत्री अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें-वीडियो शेयर करती रहती हैं।
Image Source : Instagramइस बीच कनिका मान ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्होंने फैंस के बीच खलबली पैदा कर दी है। कनिका की ये तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।
Image Source : Instagramकनिका मान ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और इन तस्वीरों के साथ वजन करते हुए भी अपनी एक फोटो पोस्ट की है।
Image Source : Instagramइस फोटो में एक वेट मशीन नजर आ रही है, जिसमें एक्ट्रेस खड़ी हैं और इसके डिस्प्ले में सिर्फ 25.7 किलो वजन दिखाई दे रहा है।
Image Source : Instagramकनिका की शेयर की ये फोटो देखकर एक्ट्रेस के फैंस और उनके दोस्त हैरान हैं और इस सोच में पड़ गए हैं कि आखिर किसी का वजन इतना कम कैसे हो सकता है।
Image Source : Instagramफोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- 'अपडेट्स।' फोटो पर कमेंट करते हुए कई ने एक्ट्रेस के वजन को गलत बताया तो कई का कहना था कि शायद उनकी मशीन खराब है। वही कई ने कमेंट सेक्शन में अपनी हैरानी जाहिर की।
Image Source : Instagramफोटोज में कनिका मान अपने दोस्तों के साथ चिल करती और खाने का लुत्फ उठाती भी नजर आईं।
Image Source : Instagramबता दें कनिका मान टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा', 'रूहानियत', 'बढ़ो बहू' और 'चांद जलने लगा' जैसे चर्चित शोज में काम किया है।
Image Source : Instagramइसके अलावा कनिका मान रोहित शेट्टी के चर्चित स्टंट बेस्ट रियेलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आ चुकी हैं।
Image Source : InstagramNext : 'कल्कि 2898 AD' के इवेंट में अमिताभ-प्रभास ने की मस्ती, दीपिका भी इठलाईं, गायब रहीं ये हसीना