इंडियन एयर फोर्स ऑफिसर संग लेगी सात फेरे, एक्ट्रेस ने सगाई की खूबसूरत तस्वीरें की शेयर

इंडियन एयर फोर्स ऑफिसर संग लेगी सात फेरे, एक्ट्रेस ने सगाई की खूबसूरत तस्वीरें की शेयर

Image Source : Instagram

मशहूर कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस वैष्णवी गौड़ा ने हाल ही में अपनी गुपचुप सगाई की तस्वीरें पोस्ट कर अपने प्रशंसकों को चौंका दिया। जी हां, उन्हें उनका सच्चा प्यार मिल गया है।

Image Source : Instagram

वैष्णवी गौड़ा जल्द ही अनुकूल मिश्रा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। कपल ने अपनी सगाई की खूबसूरत तस्वीरें की है, जिसमें दोनों बहुत ही प्यारे लग रहे हैं।

Image Source : Instagram

अनुकूल मिश्रा इंडियन एयर फोर्स ऑफिसर हैं। बता दें कि एक्ट्रेस ने पोस्ट में यह भी खुलासा कर दिया है कि उनकी इंगेजमेंट सोमवार, 14 अप्रैल को हुईं। आज सुबह, वैष्णवी ने होने वाले पति संग रोमांटिक फोटो शेयर की है।

Image Source : Instagram

पहली तस्वीर में, कपल हाथ थामे कैमरे के लिए पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। वैष्णवी पेस्टल कलर के लहंगे में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, जबकि अनुकूल ऑफ व्हाइट शेरवानी में नजर आए।

Image Source : Instagram

दूसरी तस्वीर में उनकी सगाई की आउटफिट और वेलकम साइनबोर्ड की झलक दिखाई दे रही है।

Image Source : Instagram

तीसरी तस्वीर में वे एक छतरी के नीचे एक साथ दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की मोनोक्रोम तस्वीरों के बाद सगाई समारोह के कुछ कैंडिड मोमेंट भी देखने को मिले।

Image Source : Instagram

कुछ तस्वीरों में, कपल एक साथ खाना खाते और जश्न के हर पल का लुत्फ उठाते हुए भी नजर आ रहे हैं।

Image Source : Instagram

तस्वीरें शेयर करते हुए वैष्णवी ने लिखा, 'उनकी दुनिया स्क्रिप्ट और स्टेज थी, उनकी दुनिया आसमान थी लेकिन नियति ने एक परफेक्ट लव स्टोरी लिखी।'

Image Source : Instagram

सीरियल और रियलिटी शो में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाने वाली वैष्णवी इन दिनों 'सीता रामा' में नजर आ रही हैं।

Image Source : Instagram

Next : अरबपति सिंगर ने की अंतरिक्ष की सैर, 14 मिनट में रचा इतिहास, स्पेस से लौटकर धरती को चूमा