

कपूर परिवार के लाडले बेटे आदर जैन ने हाल में ही अपनी गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी से शादी की, जिसकी बॉलीवुड के गलियारों में धूम रही।
Image Source : Instagramआदर जैन और अलेखा आडवाणी की शादी में पूरा कपूर परिवार शामिल हुआ। करीना-करिश्मा से लेकर रणबीर-आलिया इस शादी में मस्ती करते नजर आए थे।
Image Source : Instagramअब शादी के बाद आदर जैन और अलेखा आडवाणी हनीमून पर निकल गए हैं और इसकी खूबसूरत झलकियां दोनों ने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं।
Image Source : Instagramआदर जैन और अलेखा आडवाणी ने अपने हनीमून के लिए एक बीच वेकेशन को चुना है। दोनों मालदीव में अपनी शादी को सेलिब्रेट कर रहे हैं।
Image Source : Instagramअलेखा आडवाणी को शादी के लिए आदर जैन बीच पर ही प्रपोज किया था। यहां तक की क्रिश्चियन वेडिंग भी गोवा की एक बीच पर ही हुई थी।
Image Source : Instagramफिलहाल कपल अपनी इस वेकेशन को खूब एंजॉय कर रहा है। खूबसूरत वादियों के साथ ही डिनर टेबल की तस्वीर आप देख सकते हैं।
Image Source : Instagramबता दें, आदर जैन करीना कपूर और रणबीर कपूर के कजिन भाई हैं। वो उनकी बुआ रीमा कपूर के बेटे हैं।
Image Source : Instagramआदर जैन पेशे से एक्टर हैं, वो चंद फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वहीं उनकी पत्नी अलेखा आडवाणी एक मॉडल और बिजनेस वुमन हैं।
Image Source : Instagramअलेखा से पहले आदर जैन ने चार साल तक तारा सुतारिया को डेट किया था। वो अलेखा की दोस्त थीं और बाद में दोनों अलग हो गए।
Image Source : InstagramNext : 7 बॉलीवुड एक्टर्स जो रह चुके हैं असिस्टेंट डायरेक्टर