

सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान के एक्टिंग डेब्यू की चर्चाएं काफी दिनों से चल रही है।
Image Source : Instagramइब्राहिम ने करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया था।
Image Source : Instagramअब इब्राहिम को लॉन्च करने का ऐलान भी करण जौहर ने कर दिया है। उनकी ही फिल्में में वो हीरो बनकर चमकने के लिए तैयार हैं।
Image Source : Instagramकरण जौहर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर इब्राहिम के डेब्यू की घोषणा की और एक रोमांचक अपडेट भी साझा किया है।
Image Source : Instagramकरण जौहर ने इब्राहिम की कई तस्वीरों के साथ एक दिल छू लेने वाला पोस्ट किया और बताया कि वो अब इब्राहिम को फिल्मों में लाने की तैयारी में हैं।
Image Source : Instagramकरण जौहर ने सैफ अली खान और अमृता से अपनी पहली मुलाकात का जिक्र किया और बताया कि वो उनके साथ कैसे सालों से जुड़े हैं।
Image Source : Instagramकरण जौहर ने बताया कि इब्राहिम के परिवार से उनका 40 साल पुराना रिश्ता है। उन्होंने मां अमृता, पिता सैफ अली खान और बहन सारा अली खान के साथ कई फिल्मों में काम किया है।
Image Source : Instagramकरण जौहर ने लिखा, 'मैं इस परिवार को उनके दिल के लिए जानता हूं। फिल्में उनके खून, उनके जीन और उनके जुनून में हैं।'
Image Source : Instagramकरण जौहर ने आगे लिखा, 'हम प्रतिभा की एक नई लहर के लिए रास्ता बनाते हैं, जिसे देखने के लिए दुनिया इंतजार कर रही है। इब्राहिम आपके दिलों में जगह बनाने आ रहे हैं, जल्द ही स्क्रीन पर आएंगे।'
Image Source : InstagramNext : समंथा ने बताया दमकती त्वचा का राज, 15 मिनट रोज करती हैं ये काम