

'बिग बॉस 18' के विजेता करणवीर मेहरा काफी समय से सोशल मीडिया पर लाइमलाइट लूट रहे हैं। शो जीतने के बाद से ही उनकी चर्चा कम नहीं हो रही है।
Image Source : instagramकरण ने हाल ही में एक नई कार खरीदी है, जिसकी झलक एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर दर्शकों को दिखाई।
Image Source : instagramएक्टर अपनी कार को लेकर शिल्पा शिरोडकर के घर पहुंचे थे, जिसकी झलकियां शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। फोटो में करण शिल्पा के गले लगते दिख रहे हैं।
Image Source : instagramशिल्पा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'शिल्पा- मुझको अपनी नई कार के साथ एक फोटो भेजो न। करण- फोटो क्यों रुको मैं आ रहा हूं।'
Image Source : instagramउन्होंने आगे लिखा, 'ये मेरा करण है, प्यार और सरप्राइज से भरा हुआ। बधाई हो करण, यह हो सकता है कि आपके कार कलेक्शन में बहुत सी नई कारें शामिल करने की एक शुरुआत हो।'
Image Source : instagramउनकी इन तस्वीरों पर फैंस प्यार लूटा रहे हैं। उनके एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बधाई हो करण तुम ये डिसर्व करते हो।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'आप दोनों हमेशा ऐसे ही दोस्त बने रहना।'
Image Source : instagramशिल्पा शिरोडकर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक और फोटो को शेयर किया है, जिसमें शिल्पा के साथ करण, चुम और संदीप सिकंद नजर आ रहे हैं।
Image Source : instagram'बिग बॉस 18' के सीजन में करण वीर ने शिल्पा, दिग्विजय और चुम दरांग को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया था। करण ने तीनों के साथ जीत का जश्न भी मनाया था।
Image Source : instagramकरण वीर ने हाल ही में चुम दरांग के साथ वैलेंटाइन डे भी मनाया था, जिसकी तस्वीरों को चुम ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया था।
Image Source : instagramNext : YRKKH में नई एंट्री से मचा बवाल, अरमान-अभिरा हुए बर्बाद