

आज दुनिया भर में ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। टीवी जगत में भी ईद की रौनक बिखरी हुई है। सुम्बुल तौकीर, मुनव्वर फारुकी, अंकिता लोखंडे जैसी कई हस्तियों ने इस खास मौके पर फैंस को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
Image Source : Instagramमोहसिन खान ने अपने परिवार के साथ एक तस्वीर शेयर की और अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी।
Image Source : Instagramआमना शरीफ ने ईद के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अपने इंस्टाग्राम फीड पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'ईद मुबारक।'
Video Source : Instagramमुनव्वर फारुकी ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'ईद मुबारक।'
Image Source : Instagramबिग बॉस विनर एमसी स्टेन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक छोटी सी क्लिप शेयर करते हुए अपने प्रशंसकों को ईद की शुभकामनाएं दीं।
Image Source : Instagramटीवी एक्ट्रेस निक्की तंबोली ने भी अपने प्रशंसकों को ईद की शुभकामनाएं दीं। साथ ही अपने हालिया फोटोशूट की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं।
Image Source : Instagramसुम्बुल तौकीर ने अपने इंस्टाग्राम फीड पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह लाइट ब्लू कलर के अनारकली एथनिक में नजर आ रही हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने ईद की मुबारकबाद दी।
Image Source : Instagramटीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपने पति शोएब इब्राहिम के साथ एक प्यारा सा वीडियो शेयर करते हुए फैंस को चांद रात की मुबारकबाद दी है।
Image Source : Instagramईद के मौके पर सना खान ने अपने चाहने वालों को ईद की शुभकामनाएं दीं। एक्ट्रेस ने इस खास दिन पर अपने पति और जुड़वा बच्चों के साथ बहुत ही खूबसूरत तस्वीरें-वीडियो पोस्ट की है।
Image Source : InstagramNext : ईद के जश्न को दोगुना कर देंगे ये टॉप सॉन्ग, बढ़ा देंगे सेलिब्रेशन की रौनक और झूमने पर कर देंगे मजबूर