

बॉलीवुड इंडस्ट्री की हॉटेस्ट मॉम्स में से एक करीना कपूर खान आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं।
Image Source : Instagramएक्टिंग के अलावा करीना अपनी पर्सनालिटी, लुक्स और एटीट्यूड को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। बता दें कि करीना का जन्म 21 सितंबर 1980 को मुंबई में हुआ था।
Image Source : Instagramफिल्म 'रिफ्यूजी' से अपना बॉलीवुड सफर की शुरुआत करने वाली करीना आज बॉलीवुड की सबसे सफल एक्ट्रेसेज में गिनी जाती हैं।
Image Source : Instagramप्यार से लोग करीना को बेबो भी बुलाते हैं, लेकिन क्या आप जानते है कि दादा राज कपूर उनका नाम सिद्धिमा रखने वाले थे।
Image Source : Instagramहालांकि, जब बबीता प्रेग्नेंट थीं तब वह लियो टॉलस्टॉय की किताब Anna Karenina पढ़ रही थीं और यही से उन्हें करीना का नाम रखने का आइडिया मिला।
Image Source : Instagramइसके अलावा भी करीना कपूर से जुड़ी ऐसी कई बातें हैं, जिसके बारे में आप नहीं जानते होंगे।
Image Source : Instagramकरीना ने एक फिल्म में गाना भी गाया है। फिल्म 'देव' के गाने 'जब नहीं आए थे तुम' को करीना ने अपनी आवाज दी थी। इस फिल्म में करीना कपूर खान के साथ अमिताभ बच्चन भी नजर आए थे।
Image Source : Instagramइसके अलावा करीना के नाम एक और रिकॉर्ड है। करीना बॉलीवुड की एकमात्र ऐसी हीरोइन हैं जिन्होंने छह खान एक्टर्स के साथ काम किया है।
Image Source : Instagramशाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, सैफ अली खान, इरफान खान और इमरान खान इन सबके साथ करीना फिल्में कर चुकी हैं।
Image Source : Instagramवहीं करीना के एक्टिंग से तो आप सब वाकिफ हैं ही। उन्होंने जबरदस्त एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऊंचा मुकाम हासिल किया है। आज करीना बॅालीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में गिनी जाती हैं।
Image Source : InstagramNext : सलमान खान की बहन अर्पिता के घर गणपति उत्सव में पहुंचे एकनाथ शिंदे, देखिए PHOTOS