

कपूर खानदान की बेटी और 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर का आज 51वां बर्थडे मना रही हैं। इस मौके पर उन्हें हर तरफ से बधाईयां मिल रही हैं।
Image Source : Instagramकरीना कपूर ने भी करिश्मा के बर्थडे पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी बड़ी बहन की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और साथ ही मुश्किल समय का जिक्र भी किया।
Image Source : Instagramदरअसल हाल ही में करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन हुआ है। वहीं कुछ महीने पहले करीना के पति और अभिनेता सैफ अली खान पर जानलेवा हमला हुआ था।
Image Source : Instagramऐसे में करीना ने करिश्मा के बर्थडे पर शेयर किए पोस्ट में जिक्र किया कि कैसे उनके लिए ये साल मुश्किलों भरा रहा।
Image Source : Instagramकरीना ने करिश्मा की जो तस्वीर शेयर की है, उसमें उनके साथ सैफ भी नजर आ रहे हैं। दोनों ही इस फोटो में बेहद स्टाइलिश लुक में दिखाई दे रहे हैं।
Image Source : Instagramफोटो शेयर करते हुए करीना ने लिखा- 'ये आप दोनों की मेरी सबसे फेवरेट तस्वीर है। इस यूनिवर्स की सबसे मजबूत और बेस्ट लड़की... ये साल हमारे लिए मुश्किल रहा है।'
Image Source : Instagram'लेकिन, जैसा कि लोग कहते हैं कि बुरा वक्त ज्यादा समय नहीं टिकता। मेरी बहन, मेरी बेस्ट फ्रेंड... हैप्पी बर्थडे लोलो।'
Image Source : Instagramकरीना के पोस्ट से साफ है कि वह जिस मुश्किल समय की बात कर रही हैं वह सैफ अली खान के साथ हुए हादसे और संजय कपूर के निधन से जुड़ा था।
Image Source : Instagramइस साल कपूर परिवार के लिए ये 2 घटनाएं काफी परेशान करने वाली रहीं। करीना के पोस्ट पर भूमि पेडनेकर से लेकर मलाइका अरोड़ा, सबा पटौदी और जोया अख्तर समेत कई सेलेब्स ने प्रतिक्रिया दी है।
Image Source : InstagramNext : काम निपटाकर जंगल की सैर पर निकलीं अनन्या पांडे