IIFA 2025: पहले अप्सरा... फिर सिंड्रेला, अवॉर्ड नाइट की जान और शान बनीं करीना कपूर

IIFA 2025: पहले अप्सरा... फिर सिंड्रेला, अवॉर्ड नाइट की जान और शान बनीं करीना कपूर

Image Source : Instagram

इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) का 25वां एडिशन इस बार 8 और 9 मार्च को जयपुर में होस्ट किया गया, जिसमें बॉलीवुड के बड़े-बड़े सेलेब्स ने शिरकत की।

Image Source : Instagram

इस बीच अवॉर्ड नाइट से करीना कपूर खान के शानदार लुक सुर्खियों में हैं। पहले तो उनका अप्सरा जैसा साड़ी लुक चर्चा में रहा और अब एक्ट्रेस सिंड्रेला लुक में भी भी छा गईं।

Image Source : Instagram

सोशल मीडिया पर करीना कपूर खान ने अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें शेयर कीं, फैंस के लिए जिनसे नजरें हटाना मुश्किल है।

Image Source : Instagram

सिल्वर कलर के ऑफ शोल्डर हाई स्लिट गाउन में सज-धजकर जब करीना अवॉर्ड नाइट में पहुंचीं तो हर किसी की नजरें उन्हीं पर टिक गईं।

Image Source : Instagram

इस ड्रेस में करीना कपूर बला की हसीन दिख रही थीं। फैंस भी अभिनेत्री के इस लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

Image Source : Instagram

बेबो ने मैचिंग नेकलेस, ब्रेसलेट और रिंग्स के साथ अपना लुक पूरा किया था। वहीं खुले बालों के साथ इस लुक में वे बेहद हसीन लग रही थीं।

Image Source : Instagram

करीना का ये लुक फैशन, क्लास और कॉन्फिडेंस से भरा हुआ था, जिसमें एक्ट्रेस बेहद ग्लैमरस लग रही थीं।

Image Source : Instagram

अपने लुक को करीना ने सिंपल लेकिन एलिगेंट और सॉफ्ट मेकअप के साथ परूरा किया और सॉफ्ट न्यूड लिप्स के साथ अपनी खूबसूरती को निखारा।

Image Source : Instagram

उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था। साइड पार्ट वाली उनकी हेयरस्टाइल उनके ओवरऑल लुक को एक परफेक्ट फिनिश दे रहा था।

Image Source : Instagram

Next : 'लव-कुश' का 23 साल बाद इतना बदल गया लुक, YRKKH के जुड़वा भाइयों को पहचाना हुआ मुश्किल