

करीना कपूर खान अपनी अदाकारी के साथ ही बेबो अपने बदलते लुक्स और खूबसूरती को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रही हैं।
Image Source : instagramकरीना हर लुक में कहर ढाती हैं और हर स्टाइल को बहुत ही खूबसूरती से कैरी करती हैं।
Image Source : instagramकरीना कपूर 44 साल की हो चुकी हैं और आज भी खूबसूरती के मामले में नई-नवेली अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं।
Image Source : instagramइस बीच करीना ने अपने बदलते लुक्स और इस पर पति सैफ अली खान के रिएक्शन के बारे में खुलकर बात की।
Image Source : instagramकरीना ने हार्पर बाजार से बात करते हुए कहा- 'मैंने हमेशा अपनी देखभाल की और अपना बेस्ट वर्जन बनने की कोशिश की।'
Image Source : instagram'उम्र सुंदरता का हिस्सा है। आप जिस उम्र में हैं, उसे स्वीकार करना और प्यार करना जरूरी है। मैं 44 साल की हूं और इससे अच्छा कभी महसूस नहीं किया।'
Image Source : instagram'मुझे बोटॉक्स या कॉस्मेटिक सर्जरी की जरूरत महसूस नहीं होती। मेरे पति को मैं सेक्सी लगती हूं। मेरे दोस्त कहते हैं कि मैं अच्छी दिख रही हूं।'
Image Source : instagram'मैं ऐसे रोल कर रही हूं, जिसमें मेरी उम्र दिखती है और मुझे इस पर गर्व है। मैं जो हूं लोग वो देखें और उसकी तारीफ करें।'
Image Source : instagram'किसी रोल के लिए साइज जीरो जाने की भी प्लानिंग नहीं की थी। ये कुछ ऐसा था जो मैंने किया और कभी नहीं सोचा था कि ये इतना क्रेज पैदा कर देगा।'
Image Source : instagramNext : पापा अनिल अरोड़ा से थी मलाइका की स्पेशल बॉन्ड, तस्वीरों में देखें फैमिली में है कौन-कौन