

'करिश्मा का करिश्मा' की छोटी बच्ची अपनी क्यूटनेस से सभी का दिल जीत लिया करती थी। लोगों को उसका नटखट अंदाज खूब भाता था।
Image Source : X'करिश्मा का करिश्मा' में रोबोट बनी छोटी बच्ची का नाम झनक शुक्ला है, जो अब काफी बड़ी हो गई हैं। उनकी लाइफ भी काफी बदल गई है।
Image Source : Xशो को खत्म हुए बीस साल हो गए हैं और एक्ट्रेस अब फिल्मों और एक्टिंग से पूरी तरह दूर हैं। वो जल्द ही घर बसाने की तैयारी में भी हैं।
Image Source : Xबीते साल ही झनक शुक्ला ने अपने बॉयफ्रेंड से रोका किया है और अब वो मुंबई से डबलिन शिफ्ट हो गई हैं, जहां वो अपने होने वाले पति के साथ ही रहती हैं।
Image Source : Xझनक शाहरुख खान की फिल्म 'कल हो न हो' में भी नजर आ चुकी हैं, जहां उन्होंने जया बच्चन की गोद ली हुई बेटी का किरदार निभाती दिखी थीं।
Image Source : Xकई फिल्मों में एक्टिंग करने के बाद एक्ट्रेस ने एक्टिंग को हमेशा के लिए बाय-बाय कह दिया। इसके बाद से ही वो अपनी पढ़ाई में जुट गईं।
Image Source : Xदरअसल, झनक टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सुप्रिया शुक्ला की बेटी हैं और उनकी मां के चलते ही उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था।
Image Source : Instagramबता दें, झनक ने बॉलीवुड फिल्मों के अलावा हॉलीवुड फिल्म 'वन नाइट विद द किंग' में भी काम किया। 15 साल की उम्र में उन्होंने अपना झुकाव एक्टिंग से हटा लिया।
Image Source : Instagramएक्ट्रेस झनक शुक्ला ने आर्कियोलॉजी में पोस्ट ग्रैजुएशन किया है और वो सबुन बनाने का एक बिजनेस भी चलाती हैं।
Image Source : InstagramNext : 'जूनियर हैरी पॉटर' के नाम से पॉपुलर है टीवी का ये चाइल्ड आर्टिस्ट