

कार्तिक आर्यन जल्दी ही अनुराग बसु की अनटाइटल्ड रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ श्रीलीला आएंगे।
Image Source : Instagram/@kartikaaryanइस बीच कार्तिक आर्यन अपनी एक नई तस्वीर को लेकर चर्चा में हैं, जो उन्होंने हाल ही में अपनी पेट डॉग कटोरी के साथ शेयर की थी।
Image Source : Instagram/@kartikaaryanइस फोटो में कार्तिक आर्यन के हाथ में नया टैटू नजर आ रहा है, जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है।
Image Source : Instagram/@kartikaaryanकार्तिक आर्यन की कलाई पर बने इस टैटू में मून सिंबल के नौ अलग-अलग फेज नजर आ रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर इस टैटू का क्या मतलब है।
Image Source : Instagram/@kartikaaryanकार्तिक आर्यन ने खुद तो इस टैटू का मतलब नहीं बताया है, लेकिन चांद के ये अलग-अलग शेप वाला टैटू चंद्रमा के रूटीन और खूबसूरती का प्रतीक है।
Image Source : Instagram/@kartikaaryanअगर कार्तिक की कलाई पर बने टैटू को ध्यान से देखेंगे तो इसमें चांद के सात आकार बने हुए हैं, आधे से लेकर पूरे तक। बीच में पूरा चांद बना है।
Image Source : Instagram/@kartikaaryanकार्तिक आर्यन के टैटू में अमावस्या से लेकर पूर्णिमा तक के चांद देखने को मिलते हैं, जो जीवन चक्र का भी प्रतिनिधित्व करता है।
Image Source : Instagram/@kartikaaryanकार्तिक आर्यन का टैटू ब्रह्मांड से जुड़ाव का भी प्रतीक है। ये टैटू ऐसे लोगों के लिए एक आदर्श विकल्प है, जो ब्रह्मांड और आकाश के रहस्य के बारे में जानने को उत्सुक रहते हैं।
Image Source : Instagram/@kartikaaryanवर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन आखिरी बार 'भूल भुलैया 3' में नजर आए थे और अब अनुराग बसु की अगली फिल्म में श्रीलीला के साथ दिखाई देंगे।
Image Source : Instagram/@kartikaaryanNext : सालों बाद इतने बदल गए 'श्रीकृष्णा' के कान्हा, लेटेस्ट लुक देखकर पहचाना होगा मुश्किल