

कार्तिक आर्यन इन दिनों बॉलीवुड के सबसे डिमांडिंग एक्टर्स में से बन चुके हैं। हर बड़ा फिल्म मेकर, डायरेक्टर उनके साथ काम करना चाहता है।
Image Source : Instagramकार्तिक ने अब तक जो फिल्में की हैं, उनमें से ज्यादातर को दर्शकों से बढ़िया रिस्पॉन्स मिला है। फिर चाहे वो सत्यप्रेम की कथा हो, फ्रेडी हो या फिर चंदू चैंपियन।
Image Source : Instagramकार्तिक अपने किरदारों में कोई कमी नहीं छोड़ते। अपने किरदार, फिल्में और दर्शकों की उम्मीदों के साथ न्याय कर सकें, कार्तिक इसके लिए सारी कोशिश करते हैं।
Image Source : Instagramकार्तिक आर्यन की स्टोरी काफी इंस्पायरिंग रही है। अपने संघर्ष के दिनों में 12 लोगों के साथ घर शेयर करने से लेकर अब तक, उन्होंने इंडस्ट्री में काफी लंबा सफर तय किया है।
Image Source : Instagramकार्तिक आर्यन ने एक बार एक दिलचस्प किस्सा सुनाते हुए बताया था कि कैसे एक परफेक्ट किसिंग सीन के लिए उन्हें 37 रीटेक्स लेने पड़े थे और इसके चलते उनकी हालत खराब हो गई थी।
Image Source : Instagramकार्तिक आर्यन ने लुका छुपी, सोनू के टीटू की स्वीटी, भूल भुलैया 2 और सत्यप्रेम की कथा जैसी फिल्मों से पहले कई फ्लॉप फिल्मों में भी काम किया था, जिनमें से एक 'कांचीः द अनब्रेकेबल' भी थी।
Image Source : Instagram'कांचीः द अनब्रेकेबल' में मिष्टी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। इसके अलावा मिथुन चक्रवर्ती और ऋषि कपूर जैसे स्टार भी इसमें नजर आए थे। इस फिल्म में कार्तिक का मिष्टी के साथ किसिंग सीन था, जिसे लेकर एक्टर काफी नर्वस भी थे।
Image Source : Instagramकार्तिक आर्यन ने एक इंटरव्यू के दौरान इस पर से पर्दा उठाया था और मजाक में कहा- 'शायद मिष्टी जानबूझकर गलतियां कर रही थी। सुभाष जी एक पैशनेट किसिंग सीन चाहते थे।'
Image Source : Instagramकार्तिक ने आगे कहा था- 'मुझे नहीं पता था कि ये सीन कैसे करना है। मैं उनसे पूछने ही वाला था कि सर प्लीज मुझे बताईये कि ये सीन कैसे करना है।'
Image Source : Instagram'मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक किसिंग सीन इतना बड़ा सिरदर्द बन जाएगा। फाइनली हमने लवर्स की तरह व्यवहार किया और फाइनली हमें पैशनेट किसिंग सीन मिल गया। लेकिन, इसके लिए हमे 37 रीटेक देने पड़े।'
Image Source : InstagramNext : हाथों में हाथ डाले नजर आईं ईशा और एलिस, फैंस बोले नहीं टूटी दोस्ती