

बाॅलीवुड की बार्बी गर्ल यानि की कैटरीना कैफ आए दिन अपने लुक को लेकर चर्चा में छाई रहती हैं।
Image Source : Instagramदेखा जाए तो शादी के बाद कैटरीना कैफ के लुक में काफी बदलाव आया है। शादी के बाद वह विदेशी से देशी गर्ल बन चुकी हैं।
Image Source : Instagramआमतौर पर एक्ट्रेस को साड़ी या फिर सलवार-सूट में स्पाॅट किया जाता है।
Image Source : Instagramइसी बीच कैटरीना कैफ ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपनी देसी लुक की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनपर से उनके फैंस अब नजरें नहीं हटा पा रहे हैं।
Image Source : Instagramइन तस्वीरों में कैटरीना कैफ येलो साड़ी में बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं, जो चेयर पर बैठकर दिलकश अंदाज में पोज देती हुई दिख रही हैं।
Image Source : Instagramकैटरीना ने अपना ये लुक खुले बालों, कानों में हैवी झूमके और हाथों स्टोन वाले कड़े पहनकर पूरा किया है।
Image Source : Instagramइसके साथ ही एक्ट्रेस की लाल बिंदी उनके लुक में चार चांद लगा रही हैं।
Image Source : Instagramअपने देसी लुक में विक्की कौशल की दुल्हनियां लोगों के होश उड़ाती नजर आ रही हैं।
Image Source : Instagramएक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फैंस उनके इस लुक की खूब तारीफ करते नजर आ रहे हैं।
Image Source : Instagramवर्कफ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ जल्द ही सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ में नजर आने वाली है।
Image Source : InstagramNext : 'वीर की अरदास वीरा' की एक्ट्रेस दिगांगना सूर्यवंशी का बदला लुक, ग्लैमरस अवतार पर हार बैठेंगे दिल