

खुशी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'लवयापा' को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर फैंस के साथ फोटो वीडियो शेयर करती हैं।
Image Source : Instagramखुशी कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ खास तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर किया है, जो की फैंस को काफी पसंद आ रही हैं।
Image Source : Instagramखुशी की तस्वीरों में एक्ट्रेस अपना फोटोशूट करवाती हुई नजर आ रही हैं। फोटो में एक्ट्रेस अपने सिंपल लुक में काफी क्यूट और ग्लैमरस लग रही हैं।
Image Source : Instagramतस्वीरों में खुशी अलग-अलग तरीके से पोज देती नजर आ रही हैं। इन फोटो को शेयर करते हुए खुशी ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा।
Image Source : Instagramखुशी की इन तस्वीरों पर फैंस अपना प्यार लूटा रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'सबसे सुंदर राजकुमारी', वहीं एक यूजर ने लिखा, 'खुशी को फिल्म में खुद की स्टाइल का इस्तेमाल करने को मिल जाए तो वो बेस्ट से भी बेस्ट होगी।'
Image Source : Instagramखुशी इन दिनों अपने परिवार के साथ मिल कर अपनी फिल्म 'लवयापा' के गानों पर रील्स बनाकर फिल्म का प्रमोशन करती रहती हैं।
Image Source : Instagramखुशी की अपकमिंग फिल्म 'लवयापा' का ट्रेलर 10 जनवरी को रिलीज हो चुका है और फिल्म अब 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
Image Source : Instagramखुशी 'लवयापा' फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में खुशी के साथ जुनैद खान दिखाई देंगे। 'लवयापा' फिल्म का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Image Source : Instagramखुशी कपूर ने बॉलीवुड में फिल्म 'द आर्चीज' से डेब्यू किया, जिसने बॉक्स ऑफिस पर भी काफी धमाल मचाया था। खुशी की अब 'लवयापा' भी रिलीज होने वाली है।
Image Source : InstagramNext : 'कांतारा' स्टार कर रहे कड़ी मेहनत, अब इस तरह बनाएंगे फिल्म को हिट