

जाह्नवी कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'परम सुंदरी' को लेकर चर्चा में हैं और एक्ट्रेस की छोटी बहन खुशी कपूर भी अपनी फिल्म 'लवयापा' को लेकर छाई हुई हैं।
Image Source : Instagramजाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ कुछ तस्वीरों को शेयर किया हैं, जिसमें उनकी छोटी बहन खुशी भी नजर आ रही हैं।
Image Source : Instagramइसी बीच जाह्नवी कपूर ने अपनी बहन की फिल्म को लेकर बधाईयां देते हुए कुछ तस्वीरों को शेयर किया और एक प्यारा सा नोट भी लिखा। एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर फैंस खूब प्यार लूटा रहे हैं।
Image Source : Instagramएक्ट्रेस ने इस तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी खुशू रोमकॉम ला रही है, आप पर बहुत गर्व है। अपना सिर झुकाकर कड़ी मेहनत करना और जो आपको पसंद है उसे इतनी ईमानदारी, ताकत और दयालुता के साथ करते रहना।'
Image Source : Instagramजाह्नवी ने आगे लिखा, 'लवयापा कल से सिनेमाघरों में मौज-मस्ती, हंसी, ताजी एनर्जी और थोड़ा सा इमोशनल ड्रामा के साथ आ रही है। शायद यह सिर्फ मैं हूं क्योंकि मुझे अपनी खुशू को रोते हुए देखने से नफरत है।'
Image Source : Instagramइसी कड़ी में लिखा, 'प्लीज जब मेरी फिल्म रिलीज होगी तो बेहतर होगा कि आप मेरे चेहरे वाली टी-शर्ट पहनें।' एक्ट्रेस की इन तस्वीरों में दोनों बहनों का प्यार साफ नजर आ रहा है।
Image Source : Instagramएक्ट्रेस की फोटो में जाह्नवी ब्लैक टी-शर्ट में नजर आ रही हैं। टी-शर्ट पर एक दिल बना है, जिसमें दोनों बहनों की बचपन की तस्वीर नजर आ रही हैं और उस पर लवयापा यापा यू द मोस्ट लिखा है।
Image Source : Instagramएक्ट्रेस ने मिरर फोटो के साथ अपनी सेल्फी की फोटो भी शेयर की हैं। एक्ट्रेस एक फोटो में बालों पर हाथ रखे पोज देती दिखाई दे रही हैं।
Image Source : Instagramजाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म की शूटिंग में बीजी हैं। एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म 'परम सुंदरी’ 25 जुलाई को रिलीज होने के लिए तैयार हो रही है, जिसमें एक्ट्रेस सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आएंगी।
Image Source : InstagramNext : वैलेंटाइन वीक पर सिनेमाघरों में आ रही ये पुरानी फिल्में, यहां देखें पूरी लिस्ट