

बॉलीवुड डीवा कियारा आडवाणी ने हाल ही में कुछ ऐसा कर दिया, जिसे लेकर वह देखते ही देखते चर्चा में आ गईं।
Image Source : Instagramअभिनेत्री ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक बाथरूम फोटो शेयर की, जिसमें वह अपनी सिंधी लाइफ फ्लॉन्ट करती दिखीं।
Image Source : Instagramइसी फोटो ने अब सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दी है। कियारा अपनी इस फोटो को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं।
Image Source : Instagramदरअसल, इस फोटो में कियारा आडवाणी अपना गोल्डन ब्रश फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं, जिसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने अब उन्हें घेर लिया है।
Image Source : Instagramअपनी सिंधी लाइफ और गोल्डन ब्रश को फ्लॉन्ट करते हुए कियारा ने फोटो के कैप्शन में लिखा- 'मुझे बिना कहे बताईये कि आप सिंधी हैं।'
Image Source : Instagramअब अपने इस गोल्डन टूथब्रश को लेकर कियारा ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। कुछ यूजर्स का जहां कहना है कि कियारा शो-ऑफ कर रही हैं, वहीं कुछ का कहना था कि वह किसी होटल से मिले टूथब्रश को फ्लॉन्ट कर रही हैं।
Image Source : Instagramवहीं कुछ ऐसे भी यूजर हैं, कियारा की फोटो देखकर जिनका कहना है कि सिंधी अपनी कंजूसी के लिए फेमस हैं ना कि फिजूलखर्जी के लिए।
Image Source : Instagramएक यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा- 'ये ब्रश वही रहता है, बस हर तीन महीने में इनके दांत बदल जाते हैं।' एक अन्य ने लिखा- 'कुछ ज्यादा ही शो-ऑफ नहीं हो गया।'
Image Source : Instagramकियारा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह जल्दी ही राम चरण के साथ 'गेम चेंजर' में दिखाई देंगी। इसके अलावा वह 'टॉक्सिक' और 'वॉर 2' का भी हिस्सा हैं।
Image Source : InstagramNext : दीपिका पादुकोण के डिप्रेशन-बच्चे का बनाया मजाक, खूब हुए ट्रोल फिर भी बाज नहीं आए समय रैना, अब किया ये काम