कियारा आडवाणी ने शेयर किया 26 सेकेंड का वीडियो, देखकर ही भड़क उठे लोग, क्या है माजरा?

कियारा आडवाणी ने शेयर किया 26 सेकेंड का वीडियो, देखकर ही भड़क उठे लोग, क्या है माजरा?

Image Source : Instagram

कियारा आडवाणी गेम चेंजर में पहली बार राम चरण के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने के लिए तैयार हैं, जो 10 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Image Source : Instagram

निर्माताओं ने हाल ही में सोशल मीडिया पर फिल्म से 'धोप' नाम का एक पेप्पी नंबर जारी किया, जिसमें दोनों लीड कलाकार हैं।

Image Source : Instagram

अब कियारा ने इंस्टाग्राम पर इस गाने के लिए तैयारी यानी प्रेक्टिस का एकवीडियो भी साझा किया और अपने इस पोस्ट के चलते वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं।

Image Source : Instagram

दरअसल, कियारा ने इस पोस्ट में बलात्कार के आरोपी कोरियोग्राफर जानी मास्टर का उल्लेख किया और गाने की कोरियोग्राफी के लिए उन्हें धन्यवाद कहा है।

Image Source : Instagram

कियारा ने शूटिंग शेड्यूल के पहले दिन से वीडियो शेयर करते हुए जानी मास्टर का जिक्र किया है। इसी पोस्ट के चलते कियारा अब ट्रोल्स के निशाने पर हैं।

Image Source : Instagram

उन्होंने लिखा- 'मुझे याद है कि मैं हमेशा जानी जैसे मास्टर्स को कोरियोग्राफी करते हुए देखती थी और सोचती थी कि हम यह कैसे करेंगे, लेकिन यह हमारे काम की खूबसूरती है, हमेशा कुछ नया सीखना।'

Image Source : Instagram

गेम चेंजर की बात करें तो फिल्म का निर्माण श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले दिल राजू ने किया है। शंकर द्वारा निर्देशित गेम चेंजर एक पॉलिटिकल थ्रिलर है, जिसकी कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है।

Image Source : Instagram

फिल्म में राम चरण और कियारा आडवाणी के अलावा अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत, जयराम अहम भूमिकाओं में हैं।

Image Source : Instagram

फिल्म में राम चरण एक आईएएस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे और यह फिल्म 10 जनवरी 2025 को रिलीज होने वाली है।

Image Source : Instagram

Next : Merry Christmas: क्रिसमस सेलिब्रेशन का मजा दोगुना कर देती हैं ये फिल्में, फैमिली के साथ करें एंजॉय