

क्या कृति सेनन को अपना मिस्टर परफेक्ट मिल गया है? जब से एक्ट्रेस का ग्रीस के एक आइलैंड से वीडियो सामने आया है, हर तरफ यही चर्चा है।
Image Source : instagramइस वीडियो में एक्ट्रेस बिजनेसमैन कबीर बहिया के साथ नजर आ रही हैं,जिनके साथ उनका नाम पहले भी जुड़ चुका है।
Image Source : instagramवीडियो सामने आने के बाद कृति की लव लाइफ के चर्चे शुरू हो गए हैं। एक्ट्रेस का नाम यूके बेस्ड बिजनेसमैन कबीर बहिया के साथ जुड़ रहा है, जिनके साथ वह पहले भी नजर आ चुकी हैं।
Image Source : instagramएक्ट्रेस ने हाल ही में अपना 34वां बर्थेडे सेलिब्रेट किया और वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो उनके बर्थडे सेलिब्रेशन का ही है, जिसमें वह कबीर बहिया के साथ नजर आ रही हैं।
Image Source : instagramलेकिन, क्या आप जानते हैं कि 34 साल की कृति का नाम जिनके साथ जोड़ा जा रहा है, उनकी क्या उम्र है? नहीं, तो चलिए आपको बताते हैं।
Image Source : instagramकृति के रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया 24 साल के हैं। यानी वह एक्ट्रेस से 10 साल छोटे हैं। दोनों के बीच उम्र का ये फासला कृति के फैंस के लिए काफी हैरान करने वाला है।
Image Source : instagramदूसरी तरफ कृति ने अब तक अपनी दोस्ती और रिलेशनशिप को लेकर चल रही अफवाहों पर चुप्पी साध रखी है।
Image Source : instagramवर्कफ्रंट की बात करें तो कृति अब 'दो पत्ती' में दिखाई देंगी। जिसमें अभिनेत्री के साथ काजोल भी होंगी, इसके अलावा टीवी एक्टर शहीर शेख भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे।
Image Source : instagramकुछ ऐसी भी रिपोर्ट्स हैं कि कृति सेनन वेटरन अभिनेत्री मीना कुमारी की बायोपिक में भी नजर आएंगी, जिसके निर्माता-निर्देशक मनीष मल्होत्रा होंगे।
Image Source : instagramNext : कियारा आडवाणी की इन तस्वीरों में देखें कैसे सिर से लेकर पैर तक बदल गईं एक्ट्रेस