

टीवी के कई ऐसे सीरियल्स हैं जो आज भी लोगों के बीच अपनी बेहतरीन कास्ट की वजह से चर्चा में हैं। उन्हीं में से एक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की भूमि है।
Image Source : Instagram/@_chinkyjaiswal_'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की भूमि टीवी की वो मशहूर चाइल्ड आर्टिस्ट थीं जो उस वक्त दर्शकों के दिलों पर राज करता था।
Image Source : Instagram/@_chinkyjaiswal_स्मृति ईरानी का टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में भूमि का किरदार चिंकी जैसवाल ने निभाया था। ये छोटी सी भूमि जब भी स्क्रीन पर आती थी तो अपनी बातों से दिल जीत लेती थी।
Image Source : Instagram/@_chinkyjaiswal_अब ये छोटी बच्ची बड़ी हो चुकी है और पूरी तरह बदल चुकी है। उनके ट्रांसफॉर्मेशन की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर पहचान पाना बहुत मुश्किल है।
Image Source : Instagram/@_chinkyjaiswal_चिंकी जैसवाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपनी लाइफ से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट शेयर करती हैं। वह अपने पोस्ट की वजह से भी चर्चा में रहती हैं।
Image Source : Instagram/@_chinkyjaiswal_चिंकी जैसवाल अपने टीवी शोज की फोटोज और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। वो आए दिन अपनी डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं जो खूब वायरल होती है।
Image Source : Instagram/@_chinkyjaiswal_चिंकी ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के अलावा 'पृथ्वीराज चौहान' में भी काम किया है। उन्होने शो में राजकुमारी प्रथा का किरदार निभाया था।
Image Source : Instagram/@_chinkyjaiswal_चिंकी अब सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ के बारे में अपडेट देती रहती हैं। हालांकि, चिंकी एक्टिंग की दुनिया में अब एक्टिव नहीं हैं।
Image Source : Instagram/@_chinkyjaiswal_Next : टाइगर के साथ जमेगी पंजाबी हीरोइन की जोड़ी, दिखाई दिलकश अदाएं