

'लागी तुझसे लगन' टीवी का टॉप टीआरपी शो हुआ करता था। इस शो में सीधी-सादी सी लड़की नजर आती थी, जिसका नाम नकुशा था।
Image Source : Instagramकाली-कलूटी और हद से ज्यादा बदसूरत दिखने वाली नकुशा दोहरी जिंदगी जीती शो में दिखाई गई थी। उसके खराब से चेहरे के पीछे एक बेहद खूबसूरत लड़की छिपी थी।
Image Source : Instagramलोगों की बुरी नजरों से नकुशा को बचाने के लिए उसकी मां उसके चेहरे पर कालिक पोत दिया करती थी। नकुशा का किरदार एक्ट्रेस माही विज ने निभाया था।
Image Source : Instagramमाही रियल लाइफ में किसी गुड़िया से कम खूबसूरत नहीं हैं। दिल्ली में पली माही ने मुंबई आकर अपने सपनों को पंख दिए।
Image Source : Instagramवो अपने पिता की मर्जी के खिलाफ एक्टिंग की दुनिया में आईं। उन्होंने मुश्किल दौर देखे लेकिन वो इससे भागी नहीं और सपनों के शहर में काम की तलाश करती रहीं।
Image Source : Instagramएक्ट्रेस कई फिल्मों, म्यूजिक एलबम और टीवी शोज में काम कीं, लेकिन उन्हें असल पहचान 'लागी तुझसे लगन' सीरियल में नकुशा के किरदार से मिली।
Image Source : Instagramआपको वो गाना तो याद ही होगा, 'तू है वहीं... दिल ने जिसे अपना कहा...' इस गाने में माही विज ने काम किया। यहीं से माही विज की खूबसूरती के चर्चे होने लगे।
Image Source : Instagramसाल 2006 में माही टीवी सीरियल 'अकेला' में नजर आईं। उन्होंने ममूटी के साथ मलयालम सिनेमा में भी काम किया है।
Image Source : Instagramअब एक्ट्रेस माही विज, एक्टर जय भानुशाली के साथ हैप्पी मैरिड लाइफ बिता रही हैं। दोनों ने कई सालों पहले ही लव मैरिज की
Image Source : Instagramएक्ट्रेस की एक बेटी भी है, जिसका नाम तारा है और तारा भी माही की तरह ही काफी क्यूट हैं। मम्मी माही बेटी की झलक अक्सर दिखाती हैं।
Image Source : Instagramबता दें, 'बैरी पिया', 'न आना इस देस लाडो', 'ससुराल सिमर का' और 'लाल इश्क' जैसे हिट टीवी शोज का माही हिस्सा रही हैं।
Image Source : InstagramNext : बॉलीवुड में पहला ग्लैमरस फोटोशूट कराने वाली हसीना कौन? रिश्ते में लगती थी दिलीप कुमार की भाभी