24 साल बाद भी कायम है 'लगान' की 'गौरी' के चेहरे का नूर, 44 साल की एक्ट्रेस की सादगी ने लूटा फैंस का दिल

24 साल बाद भी कायम है 'लगान' की 'गौरी' के चेहरे का नूर, 44 साल की एक्ट्रेस की सादगी ने लूटा फैंस का दिल

Image Source : Instagram

'लगान' फिल्म में आमिर खान की हीरोइन ग्रेसी सिंह तो आपको याद ही होंगी। अभिनेत्री ने फिल्म में एक सीधी-सिंपल सी गांव की गोरी 'गौरी' का किरदार निभाया था।

Image Source : Instagram

ग्रेसी सिंह उन अभिनेत्रियों में से हैं, जिन्होंने बड़े पर्दे पर अपने ग्लैमरस अंदाज से नहीं बल्कि सादगी से फैंस के दिलों में जगह बनाई है। फिर चाहे लगान हो या मुन्नाभाई एमबीबीएस, ग्रेसी सिंह ज्यादातर सिंपल अंदाज में ही दिखीं।

Image Source : Instagram

अब हाल ही में लगान की गौरी यानी ग्रेसी सिंह, आशुतोष गोवारिकर के बेटे कोणार्क की शादी में पहुंचीं, जहां एक बार फिर अपने सिंपल अंदाज से उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया।

Image Source : Instagram

ग्रेसी सिंह यहां गुलाबी रंग का लहंगा पहनकर पहुंची थीं, जिसमें उन्हें देखने के बाद कोई भी ये नहीं कह सका कि वह 44 साल की हो चुकी हैं।

Image Source : Instagram

ग्रेसी सिंह का देसी अंदाज और चेहरे का नूर सबको भा गया। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री के लुक की जमकर तारीफ हो रही है।

Image Source : Instagram

ग्रेसी सिंह के लुक पर कई यूजर कमेंट करते हुए उनकी तारीफ करते दिखे। वहीं कई को एक बार फिर लगान की गौरी याद आ गई।

Image Source : Instagram

कोणार्क की शादी में पहुंचीं ग्रेसी सिंह ने टू शेड वाला पिंक लहंगा पहना था, जिसकी नेकलाइन गोल और एल्बो लेंथ की स्लीव्स थीं।

Image Source : Instagram

ग्रेसी का अंदाज देखने के बाद ज्यादातर लोगों का कहना है कि अभिनेत्री की खूबसूरती और सादगी आज भी वैसी ही है जैसी 24 साल पहले थी।

Image Source : Instagram

ग्रेसी सिंह को लगान और मुन्ना भाई एमबीबीएस जैसी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाना जाता है। वह लंबे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं, लेकिन टीवी सीरियल 'संतोषी मां' के चलते जरूर चर्चा में रहीं।

Image Source : IMDB

Next : गजब की खूबसूरत है 'लगान' के डायरेक्टर की बहुरानी, बेटे के रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला