'नागिन' से 'लाफ्टर शेफ 3' तक, नवंबर 2025 में शुरू होंगे ये नए शोज

'नागिन' से 'लाफ्टर शेफ 3' तक, नवंबर 2025 में शुरू होंगे ये नए शोज

Image Source : Instagram/@chefharpalsokhi, @colorstv

ओटीटी और सिनेमाघरों के अलावा टीवी पर भी दो नए शोज दस्तक देने वाले हैं। शो पति पत्नी और पंगा ऑफएयर हो रहा है, जिसकी जगह एक पुराना शो अपने नए सीजन के साथ वापसी कर रहा है।

Image Source : Instagram/@colorstv

'पति पत्नी और पंगा' की जगह 'लाफ्टर शेफ 3' लौट रहा है, जिसमें एक बार फिर से भारती सिंह और हरपाल सिंह नजर आने वाले हैं।

Image Source : Instagram/@Elvishyadav

लाफ्टर शेफ ने दर्शकों के दिलों में ऐसी छाप छोड़ी कि कलर्स वाले इसका तीसरा सीजन ला रहे हैं, जिसे लेकर काफी बज बना हुआ है।

Image Source : Instagram/@colorstv

लाफ्टर शेफ का पहला सीजन 1 जून 2024 को कलर्स टीवी पर स्ट्रीम हुआ था, जिसके विनर अली गोनी थे। शो के शेफ हरपाल सिंह सोखी थे और होस्ट भारती।

Image Source : Instagram/@chefharpalsokhi

लाफ्टर शेफ्स का दूसरा सीजन जनवरी 2025 में शुरू हुआ और 27 जुलाई 2025 को समाप्त हुआ। इस सीजन के विजेता करण कुंद्रा और एल्विश यादव की जोड़ी थी।

Image Source : Instagram/@elvishyadav

भारती सिंह के होस्ट किए जाने वाले लाफ्टर शेफ्स 3 शो के नए सीजन का पहला एपिसोड 22 नवंबर को कलर्स टीवी पर प्रीमियर होगा।

Image Source : Instagram/@chefharpalsokhi

दूसरा मोस्ट पॉपुलर टीवी शो 'नागिन' 7 नवंबर से शुरू होगा। एकता कपूर का ये सीरियल इस बार नए चेहरों के साथ धूम मचाने के लिए तैयार है।

Image Source : Instagram/@colorstv

'नागिन' के अब तक 6 सीजन आ चुके हैं जो टीवी पर हिट साबित हुए और दर्शकों से खूब प्यार भी मिला।

Image Source : Instagram/@imouniroy

'नागिन 7' में इस बार नई कहानी के साथ नई इच्छाधारी नागिन और दुश्मन भी दिखाई देने वाले हैं। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक उनके चेहरे नहीं दिखाए हैं।

Image Source : Instagram/@naaginfans

Next : शाहरुख खान की 'परदेस' के डब्बू को पहचानना हुआ मुश्किल! 27 साल बाद बदल गया पूरा लुक