

'लेफ्ट राइट लेफ्ट' में अपनी कमाल की एक्टिंग और खूबसूरती से लोगों का दिल जीतने वाली कैडेट नैना सिंह अहलूवालिया तो आपको याद ही होंगी?
Image Source : Instagramनैना सिंह अहलूवालिया के रोल में टीवी इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस प्रियंका बस्सी नजर आई थीं, जो तेज-तर्रार लड़की के किरदार में थीं।
Image Source : Instagramआप सोच रहे होंगे कि जवां दिलों की धड़कन बनने वाली प्रियंका बस्सी अब कहां हैं और अब कैसी दिखती हैं? इसके बारे में आपको बताएंगे।
Image Source : Instagramप्रियंका बस्सी, साल 2004 में पहली बार टीवी शो 'देखो मगर प्यार से' में नजर आईं। शुरुआती दिनों में उन्हें इतना लाइमलाइट नहीं मिली।
Image Source : Instagramफिर साल 2006 के बाद लगातार दो सालों तक वो 'लेफ्ट राइट लेफ्ट' में राजीव खंडेलवाल के साथ नजर आईं। इस शो से उनके करियर को असल उड़ान मिली।
Image Source : Instagram'लेफ्ट राइट लेफ्ट' से प्रियंका बस्सी, घर-घर में मशहूर हो गईं और लोग उन्हें रोज टीवी पर देखना पसंद करने लगे।
Image Source : Instagramइसके बाद एक्ट्रेस आखिरी बार 'रंग बदलती ओढ़नी' में नजर आईं। साल 2011 से वो पूरी तरह से टीवी के छोटे पर्दे से गायब हैं।
Image Source : Instagramअब एक्ट्रेस काफी बदल गई हैं, वो कई बार अपने बचपन के दोस्त करण वाही और बरुण सोबती के साथ पार्टी करती नजर आती हैं।
Image Source : Instagramएक्ट्रेस मुंबई में ही रहती हैं और अब पहले की तरह फैशन ट्रेंड सेटर नहीं रही हैं। सोशल मीडिया पर भी वो खासा एक्टिव नहीं हैं।
Image Source : InstagramNext : 'हीरामंडी' में फरीदन बन छाईं सोनाक्षी सिन्हा, ट्रेलर में दिखे कई दिलकश लुक