

बॉलीवुड की ग्लैम गर्ल संगीता बिजलानी तो याद ही होंगी आपको? संगीता अपने हुस्न के जलवे के चलते लाखों दिलों पर राज करती थीं।
Image Source : Instagramअब संगीता बिजलानी 63 साल की हैं। उनका लुक पहले के मुकाबले अब कैसा हो गया है ये जानने में आपकी दिलचस्पी जरूर होगी।
Image Source : Instagramसंगीता बिजलानी अब पहले से भी ज्यादा हसीन हो गई हैं और ढ़लती उम्र के साथ भी उनकी रंगत में और निखार आ रहा है।
Image Source : Instagramसंगीता बिजलानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उनके 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरों से बवाल मचाती हैं।
Image Source : Instagramसंगीता बिजलानी आज भी बॉलीवुड पार्टीज में नजर आती हैं। वैसे संगीता बिजलानी का कॉन्ट्रोवर्सीज से गहरा नाता रहा है।
Image Source : Instagramशुरुआती करियर में ही संगीता बिजलानी का नाम बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान से जुड़ा। दोनों का रिश्ता काफी लंबा चला। कहा जाता है कि शादी के मुकाम तक पहुंचने से पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया।
Image Source : Instagramसंगीता बिजलानी और सलमान आज भी अच्छे दोस्त हैं। सलमान खान की हर पार्टी में संगीता बिजलानी जरूर मौदूज रहती हैं। इतना ही नहीं वो सलमान के पूरे परिवार के भी काफी क्लोज हैं।
Image Source : Instagramऐसा नहीं था कि ब्रेकअप के बाद संगीता बिजलानी का किसी पर दिल नहीं आया। एक्ट्रेस दोबारा प्यार में पड़ीं और वो भी एक पॉपुलर क्रिकेटर के।
Image Source : Instagramसलमान खान से जुदा होने के बाद संगीता बिजलानी को शादीशुदा क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से प्यार हो गया। दोनों की मुलाकात एक एड शूट के दौरान हुई। अजहर का कहना था कि ये लव एट फर्स्ट साइट था।
Image Source : Instagramसंगीता बिजलानी और मोहम्मद अजहरुद्दीन की नजदीकियां बढ़ीं और दोनों ने इस रिश्ते को शादी का नाम दिया। शादी से पहले अजहर ने अपनी पहली पत्नी से तलाक ले लिया।
Image Source : Instagramसंगीता बिजलानी और मोहम्मद अजहरुद्दीन का रिश्ता भी लंबा नहीं चला और शादी के 14 साल बाद दोनों अलग हो गए। इसके बाद से ही संगीता बिजलानी अकेले जिंदगी गुजार रही हैं।
Image Source : InstagramNext : असली कहानियों पर बनी हैं बॉलीवुड की ये 10 दमदार फिल्में