

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 18' का धमाकेदार आगाज होने वाला है। 6 अक्टूबर को शो का ग्रैंड प्रीमियर है। ऐसे में अब मेकर्स ने धीरे-धीरे शो के कंटेस्टेंट्स के नामों और चेहरों से पर्दा उठाना बंद कर दिया है।
Image Source : Instagramशो में हर बार की तरह इस बार भी कई चर्चित सितारे शामिल होने वाले हैं। दर्शक भी ये जानने को बेताब हैं कि वे कौन-कौन से स्टार हैं जो इस बार बिग बॉस हाउस का पारा बढ़ाएंगे।
Image Source : Instagramअब तक मेकर्स की ओर से शिल्पा शिरोडकर से लेकर शहजादा धामी जैसे सितारों के प्रोमो जारी किए जा चुके हैं। लेकिन, अब मेकर्स ने जिस स्टार का प्रोमो वीडियो शेयर किया है, उसने फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं।
Image Source : Instagramमेकर्स ने जो नया प्रोमो वीडियो जारी किया है वो टीवी एक्टर विवियन डीसेना का है। जो कई हिट डेली सोप का हिस्सा रहे हैं। सीरियल्स के बाद अब विवियन रियेलिटी शो का हिस्सा बन रहे हैं।
Image Source : Instagramविवियन की प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ भी काफी लाइमलाइट में रही। उन्होंने 2008 में 'कसम से' सीरियल से अपना करियर शुरू किया था।
Image Source : Instagramइसके बाद विवियन 'प्यार की ये एक कहानी', 'मधुबाला', 'शक्तिः अस्तित्व के एहसास की' जैसे सीरियल्स में नजर आए, जो टीवी इंडस्ट्री के सफल सीरियल्स में से हैं।
Image Source : Instagramविवियन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। उन्होंने 2 शादियां की हैं। विवियन ने 2013 में एक्ट्रेस वाहबिज दोराबजी से शादी की थी और 8 साल बाद दोनों का तलाक हो गया।
Image Source : Instagramवाहबिज से अलग होने के बाद विवियन ने 2022 में इजिप्ट की पत्रकार नौरान अली से सीक्रेट मैरिज की, जिनसे उनकी एक बेटी भी है।
Image Source : Instagramएक्टर ने नौरान अली से शादी से पहले बताया था कि उन्होंने इस्लाम धर्म कुबूल किया था। उन्होंने बॉम्बे टाइम्स से बातचीत के दौरान खुलासा किया था कि उन्होंने इस्लाम धर्म कुबूल किया है।
Image Source : InstagramNext : बिग बॉस-18 में तड़का लगाएंगी ये खूबसूरत हसीना, टीवी की हैं क्वीन