

'महाभारत' में द्रौपदी, पांचाल देश के राजा द्रुपद की पुत्री थीं और पांच पांडव भाइयों की पत्नी थीं। ये किरदार आज भी लोगों भूल नहीं पाए हैं। वह अपनी बुद्धि और कर्म के लिए जानी जाती है।
Image Source : Instagramद्रौपदी की कहानी 'महाभारत' के सबसे महत्वपूर्ण किरदार में से एक है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि 'महाभारत' की द्रौपदी अपने एक और किरदार की वजह से जानी जीती हैं।
Image Source : Instagramएक समय था जब 90 के दशक का पॉपुलर शो 'सोनपरी' लगभग हर घर में देखा जाता था। ये बच्चों का पसंदीदा शो हुआ करता था। इस शो में 'सोनपरी' का किरदार 'महाभारत' की द्रौपदी मृणाल कुलकर्णी ने निभाया था।
Image Source : Instagramमृणाल कुलकर्णी वैसे तो कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं, लेकिन उन्हें असली फेम जादुई शो 'सोनपरी' से मिली थी। आज भी फैन्स उन्हें इसी रोल के नाम से जानते हैं।
Image Source : Instagramटीवी की 'सोनपरी' मृणाल कुलकर्णी ऐसी फैमिली से आती हैं जहां कई मशहूर राइटर हुए। 38 साल से अभिनेत्री सिनेमा जगत में एक्टिव है और अब भी अपनी कमाल की अदाकारी से लाइमलाइट में हैं।
Image Source : Instagramटीवी जगत में मृणाल कुलकर्णी ने खूब नाम कमाया है। उन्होंने 'द कश्मीर फाइल्स', 'आग', 'हमारा दीवाना दिल' से लेकर 'वीर सावरकर' जैसी फिल्मों में काम किया है।
Image Source : Instagramमृणाल अब भी मनोरंजन जगत में एक्टिव हैं और फिल्मों के अलावा वेब सीरीज की दुनिया में नाम कमा रही हैं। मृणाल महज 16 साल की थीं जब उन्होंने एक्टिंग की शुरुआत की थी। एक्टिंग के अलावा उन्होंने कई मराठी टीवी सीरियल और फिल्में भी डायरेक्ट की हैं।
Image Source : Instagramमृणाल मराठी सीरियल 'स्वामी' में नजर आईं थीं। इसमें उन्होंने पेशवा माधवराज की पत्नी रामबाई पेशवा का किरदार निभाया था। मृणाल ने अपने करियर में कई सीरियल और फिल्मों में काम किया है. वो 'उफ्फ क्या जादू मोहब्बत है', 'सारी', 'एंड जरा हटके', 'कुछ मीठा हो जाए', 'डियर दिया' और 'सूबेदार' में नजर आ चुकी हैं।
Image Source : Instagramवहीं, वेब सीरीज की बात करें तो साल 2024 में आई रोहित शेट्टी की 'इंडियन पुलिस फोर्स' में भी उन्होंने काम किया था।
Image Source : InstagramNext : बिब्बोजान बनी ग्लैमरस बेब, समंदर में उतरकर दिखाई अदाएं