'महाभारत' के दुर्योधन पुनीत इस्सर ने पूर्वजों का किया पिंडदान, विधि-विधान से की पूजा

'महाभारत' के दुर्योधन पुनीत इस्सर ने पूर्वजों का किया पिंडदान, विधि-विधान से की पूजा

Image Source : @ImPuneetIssar) / X

'महाभारत' में दुर्योधन की भूमिका निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले पुनीत इस्सर ने सोमवार को मोक्षस्थली बिहार के गयाजी पहुंचकर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मुक्ति के लिए पिंडदान किया।

Image Source : @ImPuneetIssar) / X

पुनीत इस्सर ने फल्गु नदी तट पर विधिवत श्राद्ध-कर्म किया, जिसके बाद वह विष्णुपद मंदिर भी पहुंचे और वहां भी कर्मकांड किया।

Image Source : @ImPuneetIssar) / X

इस मौके पर पुनीत इस्सर अपनी पत्नी दीपाली के साथ नजर आए थे। पिंडदान के उपरांत अभिनेता पुनीत ने पितृपक्ष मेले में की गई व्यवस्था की सराहना की।

Image Source : @ImPuneetIssar) / X

उन्होंने कहा कि गयाजी विश्वभर में पिंडदान के लिए विख्यात है और यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सरकार और प्रशासन ने बेहतर इंतजाम किए हैं।

Image Source : @ImPuneetIssar) / X

इस दौरान उन्होंने कहा कि गयाजी आकर उन्हें आध्यात्मिक संतोष और शांति की अनुभूति हुई। उनके पूर्वज पाकिस्तान के पंजाबी रावलपिंडी रहते थे।

Image Source : @ImPuneetIssar) / X

हर साल पितृपक्ष में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सनातन धर्म की परंपराओं के अनुसार अपने पितरों के मोक्ष और शांति के लिए पिंडदान करने के लिए गयाजी आते हैं।

Image Source : @ImPuneetIssar) / X

पुनीत इस्सर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'कुली' से की थी। इसके बाद 1987 में वह बी आर चोपड़ा के 'महाभारत' में नजर आए।

Image Source : @ImPuneetIssar) / X

'महाभारत' पुनीत इस्सर के करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ था, जिसके बाद उन्हें टीवी इंडस्ट्री में अलग पहचान मिली।

Image Source : @ImPuneetIssar) / X

इसके बाद पुनीत ने कई फिल्मों, सीरियल्स और सीरीज में काम किया। इसके साथ पुनीत ने निर्देशन में भी हाथ आजमाया और बतौर निर्माता कई फिल्मों का निर्माण भी किया। वे सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 8' का भी हिस्सा बने।

Image Source : @ImPuneetIssar) / X

Next : धोती में जैकी श्रॉफ ने दिखाया स्टाइल, अनन्या पांडे के बॉडीकॉन गाउन पर टिकी नजरें