'महाभारत' के शकुनि नहीं, भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके ये एक्टर्स

'महाभारत' के शकुनि नहीं, भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके ये एक्टर्स

Image Source : Instagram

साल 1988 में आए टीवी के पॉपुलर सीरियल 'महाभारत' में गुफी पेंटल ने शकुनि मामा का किरदार निभाकर घर-घर पहचान बनाई थी। उनका ये किरदार काफी पॉपुलर हुआ था।

Image Source : Instagram

बहुत कम लोग जानते हैं कि शकुनि बनने से पहले गुफी आर्मी में थे और भारत-चीन की सीमा पर रामलीला किया करते थे, जिनमें वह सीता की भूमिका अदा किया करते थे।

Image Source : Instagram

भारत-चीन के बीच हुए 1962 युद्ध के दौरान वो आर्मी में थे। इस दौरान गुफी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर रहे थे। कॉलेज में आर्मी की सीधी भर्ती हुई तो गुफी भी देश की रक्षा के लिए निकल पड़े थे। उनकी पोस्टिंग चाइना बॉर्डर पर आर्मी आर्टिलरी में हुई थी।

Image Source : Instagram

बॉलीवुड अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल को 'पेज 3', 'ओम शांति ओम', 'डॉन' जैसी फिल्मों में काम करने के लिए जाना जाता है। बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले, बिक्रमजीत 2002 में मेजर के पद से भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। दुर्भाग्य से, 2021 में 52 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।

Image Source : Instagram

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर भी भारतीय सेना में थे। वह 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान देश के लिए सेवा करने वाले एक अग्रिम पंक्ति के योद्धा थे। उन्हें मानद कप्तान के रूप में रखा गया और अगस्त 1999 में एलओसी पर तैनात किया गया।

Image Source : Instagram

फिल्म उद्योग के सबसे प्रसिद्ध गीतकारों में से एक, आनंद बक्शी भारतीय सेना में शामिल हुए और कई वर्षों तक देश की सेवा की।

Image Source : Instagram

साउथ सुपरस्टार मोहनलाल का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। मोहनलाल भारतीय 'टेरिटोरियल आर्मी' में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक प्राप्त करने वाले पहले और एकमात्र भारतीय अभिनेता हैं। हालांकि, मोहनलाल ने यह रैंक साल 2009 में एक्टर बनने के बाद हासिल की थी।

Image Source : Instagram

अच्युत पोद्दार 'थ्री इडियट्स' और 'मुन्ना भाई' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अच्युत पोद्दार साल 1967 में कैप्टन के पद से रिटायर हुए थे।

Image Source : Instagram

Next : बिग बॉस फेम एक्टर का ऑपरेशन सिंदूर के बाद फूटा गुस्सा, पाकिस्तानी एक्टर्स को लगाई फटकार