

कपूर खानदान के छोटे बेटे संजय कपूर ने 1997 में महीप कपूर से शादी की थी और इस शादी से दोनों के दो बच्चे शनाया और जहान हैं।
Image Source : Instagramपिछले दिनों महीप कपूर ने नेटफ्लिक्स के शो 'फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स' को लेकर खूब सुर्खियां बटोरीं और अब वह अपने हालिया खुलासे को लेकर चर्चा में हैं।
Image Source : Instagramमहीप कपूर ने कॉमेडियन रौनक रजानी के शो में संजय कपूर के साथ अपनी लव लाइफ के बारे में खुलकर बात की।
Image Source : Instagramमहीप कपूर ने बताया की संजय कपूर के साथ 'लव स्टोरी' बेहद सिंपल थी। उन्होंने शादी से पहले संजय कपूर संग 'वन-नाइट स्टैंड' किया और इसी के साथ उनकी लव स्टोरी भी शुरू हो गई।
Image Source : Instagramमहीप ने बताया कि वह बिना इनवाइट के ही उनकी पार्टी में पहुंच गई थीं, जहां उनकी मुलाकात संजय के परिवार से हुई। जब वह पार्टी में पहुंचीं वह नशे में चूर थीं।
Image Source : Instagramवह इसी हालत में संजय कपूर के परिवार से मिली थीं और यहां तक कि अपने ससुर से भी इसी हालत में मुलाकात की थी।
Image Source : Instagramमहीप ने बताया कि उनके इस हालत में होने के बाद भी कपूर परिवार ने उन्हें अपनी बहू के रूप में स्वीकर कर लिया और साथ ही ये भी कहा कि होने वाली बहू कितनी शानदार है।
Image Source : Instagramबता दें, महीप ने शादी से पहले संय कपूर को 5 साल तक डेट किया था और 1997 में दोनों ने शादी कर ली।
Image Source : Instagramमहीप ने अपने प्रपोजल के बारे में भी बात की और बताया कि दोनों की पहली मुलाकात कोलाबा ताज के एक नाइट क्लब में हुई थी और इसी दौरान संजय ने उनसे कहा था कि हम शादी कर रहे हैं।
Image Source : InstagramNext : बॉयफ्रेंड के जन्मदिन पर खूब लुटाया प्यार, फिल्मों से दूर रहकर भी ग्लैमरस है स्टारकिड