

'फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स' का नया सीजन दर्शकों के बीच हाजिर है। ड्रामेटिक रियेलिटी शो में संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए।
Image Source : instagramइस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि जब करण जौहर के प्रोडक्शन तले बन रही उनकी बेटी शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म पर ताला लग गया तो उस समय स्टारकिड की क्या हालत थी।
Image Source : instagramअभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन तले बनने वाली फिल्म 'बेधड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार थीं।
Image Source : instagramफिल्म की घोषणा 2022 में की गई थी, लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि निर्माताओं ने इसे बंद करने का फैसला कर लिया।
Image Source : instagramफैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स के लेटेस्ट सीजन में, शनाया की मां महीप कपूर ने खुलासा किया कि कैसे उनकी बेटी फिल्म बंद होने से सदमे में थी।
Image Source : instagramफैबुलस लाइव्स वर्सेज़ बॉलीवुड वाइव्स पर करण जौहर से बात करते हुए, महीप कपूर ने बताया कि जब 'बेधड़क' को बंद कर दिया गया था तो शनाया हैरान रह गई थीं।
Image Source : instagramइसी बातचीत में उन्होंने आगे अपनी बेटी का हाल बयां करते हुए करण से कहा - ''शनाया की फिल्म शुरू नहीं हुई थी। वह सदमे में थी। आपको हस्तक्षेप करना पड़ा।”
Image Source : instagramमहीप ने इस दौरान COVID-19 के प्रभाव के बारे में भी बात की और साथ ही अपने डायबिटिक होने का भी खुलासा किया।
Image Source : instagramबता दें, फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स में तीन नए चेहरे भी शामिल किए गए हैं, जिनमें शालिनी पासी, कल्याणी साहा और रिद्धिमा कपूर साहनी शामिल हैं।
Image Source : instagramNext : आशा पारेख से सायरा बानू तक, इन एक्ट्रेस संग हिट रही शम्मी कपूर की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री