

टीवी एक्ट्रेस माही विज और जय भानुशाली शादी के 14 साल बाद अलग हो गए हैं। इस कपल ने खुद अपने तलाक को कंफर्म कर सभी को चौंका दिया है।
Image Source : ANIमाही विज और जय भानुशाली के तलाक के बाद से लोग एक्ट्रेस के बारे में तरह-तरह की बातें करने लगे थे। अब 5 करोड़ की एलिमनी को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।
Image Source : Instagram/@mahhivijमाही से तलाक के बाद जय के पुराने वीडियो वायरल हो रहे थे, जिसमें दावा किया जा रहा था कि जय अपनी पत्नी का सम्मान नहीं करते थे। इस वजह से दोनों अलग हो गए।
Image Source : Instagram/@mahhivijअब इन सब दावों को माही ने अपने व्लॉग में खारिज किया है और गलत खबरें फैलाने वालों की क्लास लगा दी। साथ ही अपने बच्चों के बारे में हो रही बातों पर भी रिएक्ट किया है।
Image Source : Instagram/@mahhivijमाही ने अपने व्लॉग में कहा, 'हां... मेरा और जय का तलाक हो गया है, लेकिन हम अभी तक अच्छे दोस्त हैं। हम दोनों को ड्रामा पसंद नहीं है, हमने साथ में ही तय किया था कि हम अपने-अपने रास्ते जाएंगे।'
Image Source : Instagram/@mahhivijमाही ने बताया कि वो कमेंट सेक्शन लोग कह रहे हैं कि तलाक ही लेना था तो बच्चे क्यों किए। अब इसका जवाब देते हुए माही बोलीं, 'हमारा बैंक अकाउंट नहीं खाली हुआ है... हम बच्चों को देख सकते हैं और जय साथ है। तीनों बच्चे वैसे ही जिएंगे जैसे जीते आए थे।'
Image Source : Instagram/@mahhivijमाही ने इसी वीडियो में यह भी बताया कि जय की फैमिली उनकी बेटी तारा से बहुत प्यार करती है। जय के भाई-भाभी का मैसेज आता रहता है कि हम मिलते रहेंगे।
Image Source : Instagram/@mahhivijजय भानुशाली से तलाक के बाद माही ने अपनी बॉन्ड पर भी बात की और कहा, 'जय मेरे स्पेस का सम्मान करते हैं और मैं उनके स्पेस का सम्मान करूंगी।'
Image Source : Instagram/@mahhivijमाही ने आगे 5 करोड़ की एलिमनी पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा, 'कुछ किया नहीं है मगर आप लोग ये कमेंट बॉक्स में बात करके गंदगी कर रहे हैं, जो झूठ है।'
Image Source : Instagram/@mahhivijNext : टूटे दिलों के लिए मरहम हैं ये 10 बॉलीवुड गाने, सुनते ही शांत हो जाएगी हलचल